दिल्ली पुलिस का आधिकारिक एक्स हैंडल हैक (Delhi Police X Handle) हो गया है. हैकिंग की जिम्मेदारी “मैजिक एडेम” (Magic Edem) नामक समूह ने ली है. दिल्ली पुलिस के एक्स हैंडल को हैक कर उस पर अनधिकृत पोस्ट भी शेयर किए गए. हैकिंग के बाद देश में साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा किया जा रहा है.
घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की हैंडल को पुनः सुरक्षित करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञ जुट गए. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इसे फिलहाल तकनीकी गड़बड़ी बताया.
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “मामला जांच के दायरे में है, पूरी जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी.” साइबर विशेषज्ञ इस बात की जांच कर रहे हैं कि इस घटना के पीछे कौन है. मैजिक एडेम समूह की भूमिका की पड़ताल की जा रही है.
घटना ने साइबर सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा की हैं. पुलिस ने जल्द ही अकाउंट को रिकवर करने और जिम्मेदारों को पकड़ने का भरोसा दिया है.
ये भी पढ़ें: सीलमपुर के AAP विधायक अब्दुल रहमान ने पार्टी छोड़ी, मुसलमानों की अनदेखी का लगाया आरोप
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…