देश

सीलमपुर के AAP विधायक अब्दुल रहमान ने पार्टी छोड़ी, मुसलमानों की अनदेखी का लगाया आरोप

AAP MLA Resignation: आम आदमी पार्टी के विधायक अब्दुल रहमान (Abdul Rehman) ने मंगलवार (10 दिसंबर) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. सीलमपुर विधायक ने आप पर “मुसलमानों के अधिकारों की अनदेखी” का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए दो पन्नों के पत्र में अब्दुल रहमान ने कहा है कि वह आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं.

उन्होंने लिखा, “आज मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं. पार्टी ने सत्ता की राजनीति में उलझकर मुसलमानों के अधिकारों को नजरअंदाज किया. अरविंद केजरीवाल ने हमेशा जनता के मुद्दों से भागकर अपनी राजनीति की. इंसाफ और हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा.”

अब्दुल रहमान का आप से इस्तीफा पार्टी के लिए एक झटका माना जा रहा है. उनके निर्वाचन क्षेत्र सीलमपुर में मुस्लिम मतदाता काफी संख्या में हैं. ऐसे में पार्टी की चुनावी संभावनाओं पर असर पड़ सकता है.

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा

आप छोड़ने का उनका फैसला 29 अक्टूबर को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के करीब डेढ़ महीने बाद आया है. उस समय रहमान ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली कांग्रेस के दिग्गज नेता चौधरी मतीन अहमद के बेटे जुबैर अहमद और बहू शगुफ्ता को पार्टी में शामिल करने के कुछ ही मिनट बाद अपने पद छोड़ने के फैसले के बारे में सार्वजनिक रूप से बताने का फैसला किया था.

आप विधायक ने एक पोस्ट में कहा था, “मैं आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं. मेरे विचारों में बढ़ते मतभेदों को देखते हुए मैंने यह फैसला लिया है. मुझे उम्मीद है कि पार्टी और मेरे समर्थक मेरे इस कदम को समझेंगे.”

बता दें कि दिल्ली विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त होगा. साल 2020 के विधानसभा चुनावों में 70 सदस्यीय विधानसभा में आप ने 62 सीटें जीती थीं जबकि भाजपा ने आठ सीटें जीती थी. कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी थी.


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव में VVPAT की गिनती में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई: चुनाव आयोग


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

जवान और फिट लोगों के दिल पर भी प्रदूषण का खतरा, PM2.5 बढ़ा सकता है हार्ट अटैक का जोखिम

Air Pollution Alert: वायु प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों ही नहीं, बल्कि दिल और रक्त वाहिकाओं को…

2 hours ago

पीएम मोदी का 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरा; वैशाली में जनसभा और विकास सौगातों की तैयारियां तेज

पीएम मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं.…

2 hours ago

पटाखों और दीयों के पीछे छिपा था विज्ञान, प्रदूषण की चिंताओं के बीच क्या बोले मोहन भागवत?

RSS Chief Mohan Bhagwat on Diwali: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि पारंपरिक पटाखों…

3 hours ago

ट्रंप का ‘यू-टर्न’ और धड़ाम हुआ कच्चा तेल! ईरान पर हमले रोकने के संकेत से बाजार में तगड़ा फेरबदल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर आगे सैन्य हमले नहीं करने के संकेत के…

4 hours ago