हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन
हजरत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर एक एनआरआई यात्री से व्हीलचेयर और सामान ले जाने के लिए ₹10,000 वसूलने वाले कुली का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. यह घटना 28 दिसंबर को हुई थी, जिसकी शिकायत यात्री की बेटी पायल ने रेलवे से की.
शिकायत के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर व्हीलचेयर की सुविधा मुफ्त में दी जाती है, लेकिन कुली ने एनआरआई से अनुचित शुल्क वसूला. सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी कुली की पहचान की गई और उसे यात्री को ₹9,000 वापस करने के लिए मजबूर किया गया. इसके बाद, उत्तर रेलवे ने अपनी “ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी” के तहत कुली का बैज रद्द कर दिया.
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने इसे “चौंकाने वाली” घटना बताया और कहा कि ऐसी घटनाएं रेलवे की छवि खराब करती हैं और यात्रियों के भरोसे को तोड़ती हैं. उन्होंने यात्री सुरक्षा और सुविधा के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता दोहराई.
रेलवे ने स्पष्ट किया कि व्हीलचेयर सुविधा दिव्यांगजन और उनके सहायकों के लिए पूरी तरह से मुफ्त है. यात्रियों को ऐसी किसी भी समस्या का सामना करने पर रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर तत्काल संपर्क करने का अनुरोध किया गया है.
इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए रेलवे ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि वह इस तरह की धोखाधड़ी को बर्दाश्त नहीं करेगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक रहें और किसी भी समस्या की तुरंत शिकायत करें.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन…
कुशीनगर महोत्सव-2026 के भव्य मंच पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र…
Mumbai Book Festival 2026: मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना कैंपस में 24 से 29 नवंबर 2026…
Ahimsa Vishwa Bharti National Seminar: 28 नवंबर 2026 को बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर…
SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने भारत के साथ…
Mata Amritanandamayi Devi event : दिल्ली के वसंत कुंज स्थित माता अमृतानंदमयी मठ में 26…