Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi: स्वाति मालीवाल ने CM Atishi के गेट पर गंदा पानी डालकर दी चेतावनी, कहा- ये तो सैंपल था, हालात ठीक नहीं हुए तो आएगा टैंकर

आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) के घर पहुंची और उन्होंने द्वारका इलाके से बोतल में भरकर लाया गया गंदा पानी सीएम आवास के गेट पर डाल दिया.

Swati Maliwal

सीएम आतिशी के गेट पर गंदा पानी डालती स्वाति मालीवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) के घर पहुंची और उन्होंने द्वारका इलाके से बोतल में भरकर लाया गया गंदा पानी सीएम आवास के गेट पर डाल दिया. स्वाति मालीवाल ने आतिशी को चेतावनी देते हुए बताया है कि अभी तो ये सैंपल था. अगर हालात ठीक नहीं हुए तो घरों से टैंकर में भरकर गंदा पानी लाया जाएगा और मुख्यमंत्री के घर के बाहर उसे डाला जाएगा.

स्वाति मालीवाल ने कहा, “मैं द्वारका के सागरपुर में गई थी. वहां पर लोगों ने मुझे बुलाया था, क्योंकि वहां की बहुत बुरी हालत है. मैंने वहां देखा कि सारी सड़कें टूटी-पड़ी हैं. गली-गली में गंदगी फैली हुई है और पीने के पानी का बुरा हाल था. मैंने जब एक घर का नल खोला, तो पीने के लिए काला पानी निकलने लगा. उसी पानी को बोतल में भरकर मुख्यमंत्री को दिखाने लेकर आई हूं.”


स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा, “मैं मुख्यमंत्री आतिशी को बताना चाहती हूं कि दिल्ली में जगह-जगह काला और पीला पानी आ रहा है. इससे जनता परेशान है.”


दिल्ली की जनता को मरने के लिए छोड़ा

स्वाति ने आरोप लगाया, “जब मुख्यमंत्री का घर बनता है, तो उसके अंदर 15 करोड़ की लागत लगती है और उसमें वॉटर एंड सैनिटेशन सिस्टम बनाया जाता है. ये नेता दिल्ली की जनता को मरने के लिए छोड़ देते हैं. अभी दीपावली का त्योहार था, फिर छठ आने वाला है, आज गोवर्धन पूजा है और यह है दिल्ली सरकार का तोहफा दिल्ली वालों के लिए.”

गंदे पानी को भर कर टैंकर में लेकर लाएंगे

स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री आतिशी को चेतावनी देते हुए कहा, “अगले 15 दिन में यह हालत ठीक नहीं किए गए, तो अभी एक बोतल लेकर आए हैं, एक सैंपल के तौर पर, इसके बाद लोगों के घरों से गंदे पानी को भर कर टैंकर में लेकर आएंगे और मुख्यमंत्री के घर के बाहर डालूंगी.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital