देश

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, पंजाब-हरियाणा के लिए IMD का रेड अलर्ट जारी

IMD Issue Red Alert for Delhi Punjab Haryana: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है. मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब-हरियाणा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस बीच दिल्ली में कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. वहीं दिल्ली आने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें 2 घंटे की देरी से चल रही है.

यह भी पढ़ेंः UP Weather : यूपी में जारी है सर्दी का सितम…यूपी के ये जिले सबसे अधिक सर्द, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 18 जनवरी से पश्चिम की ओर से चलने वाली हवाओं से सर्दी में बढ़ोतरी हो सकती है. जानकारी के अनुसार अगले एक सप्ताह तक सुबह का तापमान सामान्य कम दर्ज होने के साथ कोहरा नजर आ सकता है.आईएमडी की मानें तो अगले 5 दिनों तक उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति रह सकती है. विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक मैदानी इलाकों में गंभीर शीत लहर की संभावना है.

मैदानी राज्यों में 2-5 डिग्री के बीच रहेगा पारा

आईएमडी द्वारा जारी डेली बुलेटिन के अनुसार अधिकांश मैदानी राज्यों में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री के बीच रहेगा. वहीं बुधवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है. कल उत्तराखंड में पाला पड़ने की पूरी संभावना है.

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड की नदियों के जल से होगा रामलला का अभिषेक, CM धामी ने भजन गाकर रवाना की कलश यात्रा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्‍वर शिवजी…

2 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

33 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

41 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

44 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

46 minutes ago