तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
India vs Afghanistan 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस समय भारतीय टीम दो मैचों में जीत दर्ज करके सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई हुई है. अब आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम जीत दर्ज कर 3-0 से सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया. जिसमें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने प्रेस को संबोधित किया और तीसरे मैच को लेकर कई अहम जानकारी दी.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बताया कि भारत इस मैच को जीतने के लिए नहीं बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर अपनी तैयारी को परखना चाहेगी. इस मैच को भारतीय टीम एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर खेलेगी.
अर्शदीप सिंह ने आगे बताया कि तीसरे टी20 मैच में उन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है, जिनको पीछले दो मैच में नहीं खिलाया गया है. अब भारत के पास टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए ये आखिरी मौका है. अर्शदीप सिंह ने कहा कि इस मैच में भी हमारी रणनीति अफगानिस्तान को कम स्कोर पर रोकने की होगी.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: बेंगलुरु में किंग कोहली रचेंगे इतिहास! T20I में बनाएंगे रिकॉर्ड
बता दें कि अफहानिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में पहले मुकाबले में खेलने वाले दो खिलाड़ियों को बाहर किया गया था. शुभमन गिल की जगह पर यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा की जगह पर विराट कोहली को शामिल किया गया था. अब तीसरे टी20 मैच में एक बार फिर से भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिलेगा. टी20 वर्ल्ड कप 2024 से भारत का ये आखिरी टी20 मुकाबला है. ऐसे में वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ तीसरे मैच में उन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं, जिन्हें पिछले दो मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. इस मैच को भारतीय टीम एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर देख रही है.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…