विराट कोहली (सोर्स- आईसीसी)
India vs Afghanistan 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया दोनों मैचों में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई हुई है. बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में फैंस की नजरें एक बार फिर से भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर रहने वाली है. इस मैच में विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धी हासिल कर सकते हैं. जिससे विराट कोहली मात्र 6 रन पीछे हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की घरेलू टी20 सीरीज में विराट कोहली पूरे 14 महीने बाद इस फॉर्मेट में वापसी किए. हालांकि, सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली नहीं खेल पाए थे. इंदौर में खेले गए दूसरे मैच में विराट कोहली भारतीय टीम के साथ जुड़े थे. इस मैच में विराट कोहली ने 29 रनों की पारी खेली थी. अब सीरीज के आखिरी मैच में विराट कोहली अपने नाम एक बेहद खास रिकार्ड दर्ज कर सकते हैं.
तीसरे टी20 मैच में अगर विराट कोहली 6 रन बना लेते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे. टी20 क्रिकेट में अभी तक कोई भी खिलाड़ी ये कारनामा नहीं कर पाया है. टी20 में विराट कोहली के नाम इस समय 41.35 के औसत से और 133.44 के स्ट्राइक रेट से 11,994 रन दर्ज है.
ये भी पढ़ें- IPL 2024 में कौन करेगा हैदराबाद की कप्तानी? रेस में शामिल 3 बड़े चेहरे
टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. विराट कोहली के नाम 116 मैच में 4037 रन दर्ज हैं. टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली के बल्ले से एक शतक और 37 अर्धशतक निकले हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं. रोहित शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल में 3853 रन दर्ज है.
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…