Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, पंजाब-हरियाणा के लिए IMD का रेड अलर्ट जारी

IMD Issue Red Alert for Delhi Punjab Haryana: उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी. इसको लेकर आईएमडी ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

IMD Issue Red Alert for Delhi Punjab Haryana

राजधानी दिल्ली में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

IMD Issue Red Alert for Delhi Punjab Haryana: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है. मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब-हरियाणा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस बीच दिल्ली में कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. वहीं दिल्ली आने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें 2 घंटे की देरी से चल रही है.

यह भी पढ़ेंः UP Weather : यूपी में जारी है सर्दी का सितम…यूपी के ये जिले सबसे अधिक सर्द, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 18 जनवरी से पश्चिम की ओर से चलने वाली हवाओं से सर्दी में बढ़ोतरी हो सकती है. जानकारी के अनुसार अगले एक सप्ताह तक सुबह का तापमान सामान्य कम दर्ज होने के साथ कोहरा नजर आ सकता है.आईएमडी की मानें तो अगले 5 दिनों तक उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति रह सकती है. विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक मैदानी इलाकों में गंभीर शीत लहर की संभावना है.

मैदानी राज्यों में 2-5 डिग्री के बीच रहेगा पारा

आईएमडी द्वारा जारी डेली बुलेटिन के अनुसार अधिकांश मैदानी राज्यों में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री के बीच रहेगा. वहीं बुधवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है. कल उत्तराखंड में पाला पड़ने की पूरी संभावना है.

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड की नदियों के जल से होगा रामलला का अभिषेक, CM धामी ने भजन गाकर रवाना की कलश यात्रा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital