देश

Mumbai के अस्पताल में मोबाइल-ट्रॉर्च जलाकर बच्चे की सिजेरियन डिलीवरी, मां और नवजात दोनों की मौत

Delivery In Torch Light: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के एक अस्पताल में लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने मोबाइल का टॉर्च जलाकर महिला की सिजेरियन डिलीवरी की. जिसके बाद जच्चा और बच्चा यानी मां और नवजात शिशु दोनों की मौत हो गई. बता दें कि यह घटना सुषमा स्वराज मैटरनिटी होम में हुई है, जिसको बीएमसी (BMC) चलाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक (महिला) का नाम सहीदुन है और उनके पति का नाम खुसरुद्दीन बताया जा रहा है. मृतक के पति एक पैर से दिव्यांग हैं. जानकारी के मुताबिक, तकरीबन साल भर (11 महीने) पहले दोनों की शादी हुई थी.

परिवार वालों का क्या है आरोप?

परिवार वालों का आरोप है कि हॉस्पीटल की लाइट चली जाने के 3 घंटे बाद भी जेनेरेटर नहीं चलाया गया. इसके अलावा परिवार के लोगों ने जानकारी दी कि महिला पूरी तरह से स्वस्थ थीं और प्रेग्नेंसी के दौरान किए गए सभी जांच के रिपोर्ट भी सही थे. महिला को सुषमा स्वराज मैटरनिटी होम में बीते 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने पूरे दिन महिला को एडमिट रखा. रात को तकरीबन 8 बजे बताया गया कि नॉर्मल डिलिवरी हो जाएगा. मगर, जब परिवार वाले महिला से मिलने पहुंचे तो वह खून से लथपथ थीं.

मृत की सास ने क्या कहा?

खुसरुद्दीन की मां यानी मृतकी की सास ने कहा कि डॉक्टरों ने उसके (मृतक) पेट में चीरा लगाने के बाद सिग्नेचर लेने आए थे. उस वक्त डॉक्टरों ने कहा कि सहीदुन को दौरा पड़ा था और C सेक्शन करना आवश्यक था. उस दौरान अस्पताल की लाइट चली गई. लेकिन, अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज को दूसरे अस्पताल में रेफर नहीं किया. वे मरीज के ऑपरेशन थिएटर ले गए और वहां मोबाइल फोन का टॉर्च जलाकर सिजेरियन डिलीवरी की. डिलिवरी में बच्चे की मौत हो गई.

मृतक महिला की सास ने आगे बताया कि डॉक्टरों ने उनसे कहा कि मां बच जाएगी. ऐसा कहते हुए उन्होंने (डॉक्टर्स) ने मरीज को सायन अस्पताल ले जाने को कहा. लेकिन, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी. अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था भी नहीं थी.

वहीं, दूसरी ओर मृतक महिला के पति ने डॉक्टरों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है. खुसरुद्दीन ने कहा है कि जिस तरह वह दर्द में हैं वैसे ही डॉक्टरों और नर्सों को भी सजा मिलनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

5 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

5 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

5 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

5 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

5 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

6 hours ago