देश

Job News: सैनिक स्कूल में टीचर समेत इन पदों पर निकली भर्तियां, सैलरी मिलेगी 50 हजार; ऐसे करें आवेदन

Sainik School Gopalganj Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए सुनहरा अवसर है. दरअसल सैनिक स्कूल में टीचर समेत कई पदों पर भर्ती निकली है. सैनिक स्कूल, गोपालगंज (बिहार) के लिए पीजीटी, नर्सिंग सिस्टर, लैब असिस्टैंट, काउंसलर, पीईएम और पीटीआई के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. जानकारी के लिए बता दें कि ये भर्तियां कांट्रैक्ट बेसिस पर है. इस पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया क्या है? आयु सीमा क्या है? और सैलरी क्या मिलेगी, इन तमाम जानकारियों को बारी-बारी से जानिए.

आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन ऑफलाइन होगा. इसके तहत उम्मीदवारों को सैनिक स्कूल, गोपालगंज की आधिकारिक वेबसाइट ssgopalganj.in पर जाना होगा. इसके बाद वहां दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा.
  • आवेदन फॉर्म को भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल गोपालगंज, हथवा, बिहार- 841436 इस पते पर 30 मई से पहले भेजना होगा.
  • आवेदन के साथ-साथ 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी भेजना जरूरी है. एससी और एसटी कोटे के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये का डिमांड ड्रॉफ्ट भेजना है.
  • डिमांड ड्राफ्ट प्रिंसिपल सैनिक स्कूल (गोपालगंज) के फेवर में होना चाहिए. साथ ही एसबीआई नरैनिया ब्रांच (09212) के लिए पेयबल होना चाहिए.

सैलरी और एज लिमिट योग्यता क्या है?

पीजीटी पोस्ट के लिए 2 साल का इंटीग्रेटेड पीजी (MSc) कोर्स या रसायन विज्ञान में 50% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा बीएड और हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ने की योग्यता होनी चाहिए.

सैलरी- 50000 रुपये हर महीने दिया जाएगा.

उम्र- 21 से 40 साल तक

काउंसलर

इस पोस्ट के लिए उम्मीदवार को साइकोलॉजी में एमए या एमएससी होना चाहिए. इसके अलावा गाइडेंस और काउंसेलिंग में एक साल का डिप्लोना होना चाहिए.

सैलरी- 45000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा.
उम्र- 26 से 45 साल तक

नर्सिंग सिस्टर (महिला)

इस पोस्ट के लिए आवेदक के पास नर्सिंग में डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए. जनरल नर्सिंग और मिडवाइफ.

सैलरी- 25500 रुपये प्रति माह

उम्र सीमा- 18 से 50 साल

लैब असिस्टेंट

इस पद के लिए उम्मीदवार को इंटमीडिएट साइंस विषय से पास होना चाहिए.

सैलरी- 28000 रुपये प्रति माह

उम्र सीमा- 21 से 35 साल

पीईएम, पीटीआई कम मैट्रोन (महिला)

इस पोस्ट के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना जरूरी है.

सैलरी- 30 हजार रुपये प्रति माह
उम्र सीमा- 18 से 50 साल

यह भी पढ़ें: NCERT में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, बिना एग्जाम दिए ऐसे होगा चयन; जानें सभी डिटेल्स

Dipesh Thakur

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

6 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

6 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

6 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

6 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

6 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

6 hours ago