चुनाव

कौन हैं किशोरी लाल शर्मा? जिन्हें कांग्रेस ने अमेठी से दिया टिकट, गांधी परिवार से रहा है पुराना नाता

Kishori Lal Sharma: कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है. वह गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं. इसी कारण उन्हें सोनिया गांधी का प्रतिनिधि भी बनाया गया था. इस परिवार से उनका बहुत पुराना नाता रहा है.

राजीव गांधी के साथ आए थे अमेठी

किशोरी लाल शर्मा पंजाब के लुधियाना से ताल्लुक रखते हैं. 1983 के आसपास राजीव गांधी उन्हें पहली बार अमेठी लेकर आए थे. तब से वह यहीं के होकर रह गए. 1991 में राजीव गांधी की मृत्यु के बाद जब गांधी परिवार ने यहां से चुनाव लड़ना बंद किया तो भी शर्मा कांग्रेस पार्टी के सांसद के लिए काम करते रहे.

सोनिया गांधी के रहे हैं प्रतिनिधि

उन्हें संगठन ही नहीं परिवार का भी वफादार माना जाता है. रायबरेली से सोनिया गांधी के सांसद चुने जाने के बाद वह उनके प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते रहे. सोनिया गांधी के चुनाव नहीं लड़ने पर किशोरी को रायबरेली से दावेदार माना जा रहा था, लेकिन पार्टी ने उन्हें रायबरेली के बजाय अमेठी से उम्मीदवार बनाया है.

साल 2004 में सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद बनीं तो शर्मा ने सांसद प्रतिनिधि की जिम्मेदारी संभाली. सोनिया गांधी की अनुपस्थिति में भी उनके कार्यालय आने वाले हर एक जरूरतमंद की हरसंभव मदद की. इसके बाद के चुनावों में उनके कुशल प्रबंधन का ही नतीजा रहा कि सोनिया को शानदार जीत मिली.

शीर्ष नेतृत्व को दिया धन्यवाद

किशोरी लाल शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी का आभारी हूं जिसने इतने छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी के काबिल समझा. मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का तहे दिल से आभारी रहूंगा.”

अमेठी से 40 साल पुराना रिश्ता

मैंने 40 साल इस क्षेत्र की सेवा की है और आज भी कर रहा हूं. मेरे लिए खुशी की बात है कि छोटे से कार्यकर्ता को बड़ी इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी, मैं उनका बहुत आभारी हूं. उन्होंने कहा कि भारी मतों से चुनाव जीत कर हम अमेठी सीट को कांग्रेस की झोली में डालेंगे.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को दिया टिकट

कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए युवा कांग्रेस के लोगों को लगाया था. तब अमेठी में किशोरी लाल को कोआर्डिनेटर बनाया गया था. उनका रायबरेली और अमेठी से 40 साल से ज्यादा का पुराना रिश्ता है. उन्हें घर-घर में लोग जानते हैं. गौरतलब है कि अमेठी से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा है. किशोरी लाल का उनसे मुकाबला होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

4 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

4 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

4 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

5 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

5 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

5 hours ago