देश

विशाखापट्टनम में प्रदर्शन, एयू इंटरनेशनल हॉस्टल में रह रहे बांग्लादेशी छात्रों को छोड़ने का दिया अल्टीमेटम

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों और चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के खिलाफ भारत के लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है. आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में रविवार को जन जागरण समिति और हिंदू धार्मिक संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ चल रही हिंसा के खिलाफ एयू इंटरनेशनल हॉस्टल में विरोध-प्रदर्शन किया.

हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जन जागरण समिति और हिंदू धार्मिक संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ एयू इंटरनेशनल हॉस्टल में हाथों में पोस्टर लेकर विरोध-प्रदर्शन किया. पोस्टरों पर लिखा था ‘गेट आउट बांग्लादेशी मुस्लिम’.

प्रदर्शनकारियों ने एयू इंटरनेशनल हॉस्टल में रह रहे बांग्लादेशी छात्रों को तुरंत भारत छोड़ने की चेतावनी दी अन्यथा उन्हें जबरन बाहर निकाल दिया जाएगा. हालांकि, विरोध-प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने हॉस्टल में हिंदू धार्मिक संगठन जन जागरण समिति के कई प्रतिनिधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार

उल्लेखनीय है कि रविवार को पूरे देश के इस्कॉन मंदिरों में बांग्लादेश के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए कीर्तन किए गए. वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में इस्कॉन भक्तों ने भगवान के सामने कीर्तन किया. लोगों ने कीर्तन कर बांग्लादेश में इस्कॉन भक्त की गिरफ्तारी का विरोध किया और केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश की सरकार से भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की. इस्कॉन भक्तों का कहना है कि हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है जबकि हिंदू शांति से पूजा-अर्चना करते हैं.

इस्कॉन के पुजारी ने पीएम मोदी से की मांग

मथुरा इस्कॉन के पुजारी ने बताया, “बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर इस्कॉन में यह कार्यक्रम और पहले आयोजित हो जाना चाहिए था. हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप की पहल करते हैं. बांग्लादेश प्रकरण को लेकर दुनिया भर के इस्कॉन में प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन इसके लिए सड़कों पर उतरने की जरूरत है. वे लोग डर की भाषा समझते हैं. जब तक भारत और पूरे विश्व में सनातनी सड़कों पर नहीं उतरेगा, तब तक वे लोग सुधरने वाले नहीं हैं. भारत सरकार एक्शन ले रही है, लेकिन जैसा होना चाहिए, वैसा नहीं हो रहा है.”

यह भी पढ़ें- Bangladeshi Hindus: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर बोले कांग्रेस नेता- ‘मोदी सरकार की बातों में अब दम…’

भुवनेश्वर इस्कॉन के उपाध्यक्ष तुकाराम दास ने कहा कि सभी जानते हैं कि बांग्लादेश में स्थिति बहुत तनावपूर्ण है और वहां धार्मिक अल्पसंख्यक खतरे में हैं. हम दुनिया भर में सभी इस्कॉन मंदिरों में शांति और स्थिति को शांत करने के लिए शांतिपूर्ण प्रार्थना कर रहे हैं. शांति और समृद्धि बनी रहे, इसके लिए हम ‘हरे राम हरे कृष्ण’ और नर्सिंग प्रार्थना का जाप कर रहे हैं ताकि ईश्वर शांति बनाए रखने के लिए हस्तक्षेप करें.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

24 minutes ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

30 minutes ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

41 minutes ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

2 hours ago

अर्थव्यवस्था के आंकड़ों पर ट्रंप का बड़ा दावा, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी कही अहम बात

Donald Trump GDP Growth Claim: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों में संशोधन को लेकर…

2 hours ago