खेल

टेस्ट क्रिकेट सर्वोच्च है, उसकी प्रतिष्ठा बनाये रखूंगा: ICC का अध्यक्ष बनने पर बोले जय शाह

एक दिसंबर को आईसीसी के नए अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल की शुरुआत करने वाले जय शाह ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट सर्वोच्च है और उसकी प्रतिष्ठा को बनाये रखने के लिए वह हरसंभव कार्य करेंगे. जय शाह ने कार्यभार संभालने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर कर कहा, ” टेस्ट क्रिकेट खेल में सर्वोच्च है और मैं इसकी प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध हूं और इसे प्रशंसकों तक ले जाऊंगा. इसी तरह महिला क्रिकेट की हमारी आगे बढ़ने की रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि हम खेल को नयी ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं.”

नए अध्यक्ष ने साथ ही कहा,” मैं आईसीसी अध्यक्ष की भूमिका निभाने के लिए ख़ुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और आईसीसी के निदेशकों और बोर्ड सदस्यों द्वारा मिले समर्थन और विश्वास के लिए भी आभारी हूं. हम मिलकर क्रिकेट को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, नयी पीढ़ी को प्रेरित करेंगे और अपने महान खेल क्रिकेट के जरिये समुदायों को एकजुट करेंगे. ”

जय शाह ने कहा, “हम उस अहम मोड़ पर हैं जहां हमें विभिन्न प्रारूपों के सहस्तित्व को सुनिश्चित करना है और महिला क्रिकेट में तेज़ी लाना है. वैश्विक स्तर पर क्रिकेट में अपार संभावनाएं हैं और मैं आईसीसी टीम और सदस्यों देशों के साथ मिलकर क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए नए अवसरों को भुनाने की ओर देख रहा हूं.”

36 वर्षीय शाह को इस पद के लिए निर्विरोध चुना गया था और वह इस पद पर आसीन होने वाले सबसे युवा आईसीसी अध्यक्ष हैं. आईसीसी अध्यक्ष बनने से पहले वह बीसीसीआई के सचिव की भूमिका निभा रहे थे. वह पहले एशियन क्रिकेट काउंसिल और आईसीसी के कमर्शियल और वित्तीय संबंधी समिति के भी अध्यक्ष रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें- हर्षित राणा का चौका, गिल का अर्धशतक, भारत ने गुलाबी गेंद के अभ्यास मैच में पीएम एकादश को हराया

जय शाह के नेतृत्व में आईसीसी के सामने इस समय बड़ी चुनौती चैंपियंस ट्रॉफ़ी के आयोजन स्थल पर फ़ैसला लेने की है. यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाना प्रस्तावित है जिसकी शुरुआत 19 फ़रवरी से होनी है. लेकिन सरकार से अनुमति ना मिलने का हवाला देते हुए बीसीसीआई के पाकिस्तान जाने से मना करने के चलते अभी तक इस टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है.

पीसीबी अब तक पूरे टूर्नामेंट को पाकिस्तान में ही आयोजित करने पर अडिग थी क्योंकि उन्होंने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में अपनी टीम को हिस्सा लेने के लिए भारत भेजा था. हालांकि इस मसले पर एक समझौता किया जा सकता है, जिसके तहत भारत के सभी मैच किसी तटस्थ जगह पर आयोजित किए जाएंगे. जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

12 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

13 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

31 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

57 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

1 hour ago