देश

विवादों के बावजूद अयोध्या में CM योगी की पूजा, अस्थाई मंदिर में मुस्लिमों ने उतारी आरती

उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर एक बार फिर सुर्खियों में है.क्योंकि मंदिर में योगी जी की पूजा अर्चना फिर शुरू हो गयी है. दरअसल राम जन्मभूमि से करीब 25 किलोमीटर दूर कल्याण भदरसा गांव के मजरे मौर्य के पुरवा में प्रभाकर मौर्य नाम के एस शख्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मूर्ति सार्वजनिक क्षेत्र में स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी थी, हालांकि विवाद के बाद मामला थोड़ा शांत हुआ था. लेकिन प्रभाकर मौर्य ने फिर से अपना काम शुरू कर दिया है.

आरोप है कि ये मंदिर सरकारी जमीन पर बना हुआ है.इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था.सरकारी जमीन पर मंदिर होने के आरोपों के बाद योगी मंदिर का निर्माण कराने वाले प्रभाकर मौर्य ने एक नई व्यवस्था बनाई है. प्रभाकर ने अपने फार्म हाउस पर त्रिपाल लगाकर CM योगी की एक तस्वीर रख कर पूजा-अर्चना फिर से शुरू कर दी है. हालांकि प्रभाकर मौर्य के चाचा इसके सख्त खिलाफ थे,लेकिन प्रभाकर मौर्य ने योगी के पक्के भक्त के तौर पर काम को चालू रखा.उनके चाचा के मुताबिक जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बना है,दरहकीकत वह बंजर की जमीन है, उसके बाद प्रशासन ने आनन-फानन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मूर्ति हटवा दी थी. लेकिन बिहार के अररिया जिले से अयोध्या पहुंचे लगभग आधा दर्जन से अधिक मुस्लिम समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना के साथ-साथ आरती भी की.

मुस्लिम भी हैं योगी के मुरीद

इन मुस्लिमों में से एक साजिद इकबाल बताते हैं कि वह  उत्तर प्रदेश के भ्रमण पर अयोध्या आए थे और मीडिया के माध्यम से यह पता चला था कि, अयोध्या में योगी जी का एक मंदिर बना है. फिर क्या था सभी लोग दर्शन पूजन के लिए यहां मौजूद हुए. ये हमारा सौभाग्य है कि ऐसे महापुरुष के मंदिर की स्थापना और पूजा करने का सौभाग्य मिल पाया है. मुस्लिम समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आरती भी उतारी. वहीं मंदिर निर्माण करने वाले प्रभाकर मौर्य कहते हैं कि, जब से मंदिर से मूर्ति हटी है तब से लगातार पूज्य महाराज जी की आरती हम अपने फार्म हाउस पर कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

16 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

37 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

56 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

1 hour ago