देश

नीतीश कुमार ने CM योगी को लिखा खत , बिहार के मुख्यमंत्री का जानिए क्या है अनुरोध

पटना- बिहार के CM  नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताबदियारा के उत्तर प्रदेश वाले हिस्से में लम्बे समय से चल रहे काम को जल्दी पूरा करने के लिए अनुरोध किया है.

किस बात का नीतीश ने किया अनुरोध ?

आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यूपी के सीएम योगी को जो पत्र लिखा है दरअसल वोे आधिकारिक काम के सिलसिले में है. इस पत्र में नीतीश ने सीएम योगी से  लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताब दियारा के उत्तर प्रदेश वाले हिस्से में लंबित कार्यों को जल्द पूरा किये जाने का अनुरोध किया है. दरअसल जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि बिहार और यूपी की सीमा के पास गा एवं घाघरा नदी के संगम के किनारे बसा हुआ है. यहां हर साल बारिश के मौसम में गांव की जमीन में कटाव का खतरा लगातार बना रहता है.  इसी संबध में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सीएम योगी को पत्र लिखकर इस काम को जल्दी कराने के लिए अनुरोध किया है.

क्या है खत का मज़मून?

CM ने अपने पत्र में लिखा है कि सिताब दियारा को बाढ़ से बचाने के लिए घाघरा नदी की ओर से एक रिंग बांध (लगभग 7.5 कि0मी0 की लंबाई में) बनाये जाने की आवश्यकता है. 2017 से 18 में बिहार भू-भाग में लगभग 4 किलोमीटर और UP के भू-भाग में लगभग 3.5 किलोमीटर की लंबाई में रिंग बांध और अन्य कटाव निरोधक कार्य शुरू हुए थे. बिहार सरकार की ओर से काम को पूरा कर लिया गया है, लेकिन UP  के क्षेत्र में कार्य जारी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पत्र में कहा है कि हाजीपुर-गाजीपुर राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 31 से सिताब दियारा तक जाने वाली बीएसटी मुख्य बांध की लंबाई लगभग 6.50 किमी है, जिसमें लगभग 2-3 किमी की लंबाई में पथ की मज़बूती का काम उत्तर प्रदेश राज्य के क्षेत्र में अधूरा है, जिसके कारण इस क्षेत्र में आवागमन में भी समस्या उत्पन्न होती है.

CM योगी से किया अनुरोध

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि सिताबदियारा रिंग बांध (बिहार प्रभाग) के अपस्ट्रीम ( लंबाई लगभग 1175 मी0) एवं डाउनस्ट्रीम (लंबाई लगभग 2300 मी0) को बीएसटी मुख्य बांध (बलिया उत्तर प्रदेश) से जोड़ने केक लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कार्रवाई शुरू की गई थी मगर वर्तमान में ये काम अधूरे हैं जिसे शीघ्र पूरा किया जाना बाकी है.

भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

23 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

45 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

45 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

56 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago