देश

Cloudburst In Himachal: अब बिलासपुर में बादल फटे, मंडी में भूस्खलन हुआ, दर्जनों गाड़ियां तबाह; 15 सितंबर से होगी क्या मानसून की वापसी?

Cloudburst In Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में मानसून (Monsoon 2025) का अंतिम दौर विनाशकारी साबित हो रहा है. बीती रात बिलासपुर जिले के नम्होल क्षेत्र में बादल फटने (Cloudburst) की घटना ने इलाके में कोहरम मचा दिया. TOI की रिपोर्ट के अनुसार, नैनादेवी विधानसभा क्षेत्र के गुत्राहन गांव में भारी बारिश (Rainfall) के बाद बादल फटने से मलबा और पानी की धारा ने 10 से अधिक वाहनों को मलबे में दबा दिया. कई कृषि भूमियां नष्ट हो गईं, जबकि सड़कें बह गईं.

स्थानीय निवासी कश्मीर सिंह ने बताया कि तेज बहाव ने मिट्टी और मलबे को खेतों में घुसेड़ दिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ. हालांकि, कोई हताहत नहीं होने की सूचना है, लेकिन कई घर क्षतिग्रस्त हो गए. राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के मुताबिक, हालिया बाढ़ (Floods) और भूस्खलन से 953 बिजली ट्रांसफॉर्मर और 336 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं.

मंडी जिले में भूस्खलन, कुल्लू, सोलन और ऊना भी प्रभावित

शनिवार सुबह 4 बजे मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र के सपड़ी रोह गांव में भूस्खलन की घटना ने स्थिति को और गंभीर बना दिया. न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, मलबे की चपेट में कई घर आ गए, जिसके चलते 8 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया. सड़कें पूरी तरह बह गईं, और राहत कार्य जारी हैं. हिमाचल में मानसून शुरू होने (20 जून) से 12 सितंबर तक 386 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 218 बरसात-संबंधी घटनाओं से और 168 सड़क हादसों से हुईं. राज्य को अब तक 4,465 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. एनडीटीवी की रिपोर्ट में उल्लेख है कि कुल्लू, सोलन और ऊना जैसे जिलों में भी भारी तबाही हुई है, जहां सड़कें अवरुद्ध हैं और स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

अधिक वर्षा से आईं आपदा, राज्य में 43% अतिरिक्त बारिश

इस मानसून सीजन में हिमाचल ने सामान्य से 43% अधिक बारिश दर्ज की है. एक जून से 12 सितंबर तक सामान्य 678.4 मिमी के मुकाबले 967.2 मिमी वर्षा हुई. सितंबर के पहले 12 दिनों में सामान्य 64.6 मिमी के विपरीत 150.4 मिमी (133% अधिक) बारिश हुई. शिमला में 231 मिमी अतिरिक्त, कुल्लू में 363 मिमी, सोलन में 256 मिमी और ऊना में 241 मिमी ज्यादा वर्षा दर्ज की गई. द इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, यह अतिरिक्त वर्षा भूस्खलन और बाढ़ का प्रमुख कारण बनी है. राज्य में 55 फ्लैश फ्लड, 28 बादल फटने और 48 बड़े भूस्खलन घटित हो चुके हैं.

उत्तर भारत में बाढ़ का प्रकोप, यूपी सबसे ज्‍यादा प्रभावित

यूपी के उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेमी ऊपर है, जिससे 80 गांव बाढ़ की चपेट में हैं. 100 से अधिक परिवार बेघर हो गए. फर्रुखाबाद में नदी कटाव तेज होने से ग्रामीण खुद मकान तोड़कर ईंट-सरिया बचा रहे हैं. पंजाब, कश्मीर, राजस्थान और सिक्किम में भी भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं.

यह भी पढ़िए: उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद धराली से अब तक 367 लोगों को रेस्क्यू किया गया, MI-17 समेत 8 निजी हेलीकॉप्टर से राहत अभियान में ले रहे हिस्सा

मानसून की फिर से दस्तक और वापसी का पूर्वानुमान

इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 24 मई को केरल में दस्तक दी, जो 2009 के बाद 8 दिन जल्दी थी. 29 जून तक पूरे देश में फैल गया, जो सामान्य 8 जुलाई से 9 दिन पहले है. आईएमडी के अनुसार, देश में अब तक 836.2 मिमी वर्षा (सामान्य 778.6 मिमी से 7% अधिक) हो चुकी. उत्तर-पश्चिम भारत में 720.4 मिमी (34% अधिक). एक अध्ययन बताता है कि पिछले 50 वर्षों में मानसून अवधि हर दशक में 1.6 दिन लंबी हुई है.

सितंबर में सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान

एक्‍सर्ट्स के मुताबिक, मानसून की वापसी 15 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से शुरू हो सकती है, जो सामान्य 17 सितंबर से थोड़ी जल्दी है. पूरी वापसी 15 अक्टूबर तक संभव. आईएमडी ने सितंबर में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान लगाया है, जिससे राहत कार्य चुनौतीपूर्ण रहेंगे. यह मानसून जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दर्शाता है, जहां अतिवृष्टि आपदाओं को बढ़ा रही है.

यह भी पढ़िए: Uttarkashi Cloudburst ⊕ धराली में ‘जलप्रलय’: बादल फटने से यहां 300 करोड़ लीटर पानी बरसा, सामने आया बर्बादी का VIDEO

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

2 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

16 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

16 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

19 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

24 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

38 minutes ago