दुनिया

अंतरिम पीएम बनने के बाद एक्शन में सुशीला कार्की, पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली के खिलाफ केस दर्ज

नेपाल में सोशल मीडिया बैन और सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ 8 सितंबर से सुरू हुआ Gen-Z प्रोटेस्ट अब एक बड़े राजनीतिक बदलाव में बदल गया है. इस आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें अब तक करीब 50 लोगों की मौत की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हैं. गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन पर कब्जा कर उसे आग के हवाले कर दिया था. हालात इतने बिगड़ गए कि तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली समेत कई नेता देश छोड़कर भाग गए.

कार्की ने पीएम पद की ली शपथ

इस उथल-पुथल के बीच शुक्रवार रात नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश 73 वर्षीय सुशीला कार्की (Sushila Karki) ने देश की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. Gen-Z ग्रुप की मांग थी कि उन्हें युवा नेतृत्व मिले लेकिन देश को स्थिरता और अनुभव की जरूरत को देखते हुए सुशीला कार्की को यह जिम्मेदारी सौंपी गई.

कार्की ने घायलों से की मुलाकात

शनिवार को प्रधानमंत्री बनने के बाद सुशीला कार्की (Sushila Karki) सिविल अस्पताल पहुंची जहां उन्होंने प्रदर्शन में घायल लोगों से मिलीं. शनिवार को ही नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) के खिलाफ FIR दर्ज की गई. FIR में हिंसा को लेकर जांच की मांग की गई है.

इसे भी पढ़ें-रूस का वो ताकतवर बॉम्बर जेट जो एक बार में ही तबाह कर सकता है पूरा देश, जानिए क्या है इसकी खासियत?

रविवार को कैबिनेट विस्तार संभव

वहीं बताया जा रहा है कि रविवार को सुशीला कार्की (Sushila Karki) अपनी अंतरिम सरकार का कैबिनेट विस्तार कर सकती हैं. इसके लिए ने राजनीतिक सलाहकारों से लगातार चर्चा कर रही हैं. मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले नामों पर अंतिम फैसला रविवार तक लिया जा सकता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

2 minutes ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

13 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

18 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

31 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

58 minutes ago