देश

देवकीनंदन ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर UN से की हस्तक्षेप की मांग, हिंदू राष्ट्र की स्थापना का सुझाव

कथावाचक देवकीनंदन ने गुरुवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ को पत्र लिखा है . उन्होंने कहा है कि यूएन संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करे.

पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, “मैंने संयुक्त राष्ट्र को भेजे पत्र में बांग्लादेश में हो रहे हिंदू समुदाय के साथ अत्याचार पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. इस पत्र में हमने हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा, लूटपाट, मंदिरों की तोड़फोड़, पुजारियों की गिरफ्तारी और महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों का जिक्र किया है. इस पत्र में हमने यह सवाल उठाया है कि क्या इस तरह के अत्याचारों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र का कोई कर्तव्य नहीं बनता. हमने यह भी कहा कि अगर बांग्लादेश सरकार हिंदू समुदाय को सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थ है, तो संयुक्त राष्ट्र को हस्तक्षेप कर बांग्लादेश का विभाजन करने और हिंदुओं के लिए एक हिंदू राष्ट्र की स्थापना करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए.”

उन्होंने कहा, “बांग्लादेश का निर्माण ही हिंदू समुदाय के महत्वपूर्ण योगदान के परिणामस्वरूप हुआ था, लिहाजा उनकी कुर्बानियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. ”

कथावाचक देवकीनंदन ने आगे कहा, “हम यह मांग करते हैं कि हिंदू समुदाय को एक सुरक्षित और सम्मानजनक स्थान मिले, जहां वे अपनी संस्कृति, धर्म और परंपराओं के साथ सुरक्षित रह सकें.”

पूरे देश में गोमांस पर लगनी चाहिए रोक

वहीं, असम में बीफ पाबंदी को लेकर भी उन्होंने राय रखी. कहा, “पूरे देश में गोमांस पर रोक लगनी चाहिए और गौ माता का सम्मान सभी जगह होना चाहिए. भारतीय समाज में, विशेष रूप से सनातन धर्म के अनुयायी, अपनी मां के मांस को न तो बेचते हैं, न खरीदते हैं और न ही खाते हैं, और यही सोच पूरे देश में अपनाई जानी चाहिए.”

उन्होंने कहा, “हमने संयुक्त राष्ट्र से यह उम्मीद जताई है कि वे इस मुद्दे पर अपनी जिम्मेदारी निभाएं और हिंदू समुदाय को उचित सुरक्षा प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

5 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

5 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

17 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

22 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

27 minutes ago