देश

पूजा का अधिकार मिलते ही भोजशाला में गूंजी हनुमान चालीसा, छावनी में तब्दील हुआ पूरा धार

Dhar Bhojshala Puja: मध्य प्रदेश के धार जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आ रही है. दशकों से चले आ रहे विवादित भोजशाला-कमाल मौला परिसर को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने अपना अहम फैसला सुना दिया है. अदालत ने अपने निर्णय में इस विवादित स्थल को राजा भोज के काल का ‘वाग्देवी’ (देवी सरस्वती) का प्राचीन मंदिर माना है और हिंदू पक्ष को यहां निर्बाध पूजा करने का अधिकार दे दिया है.

इस बड़े फैसले के आते ही धार शहर में हलचल तेज हो गई है. पुलिस-प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे धार जिले और भोजशाला परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है.

बदल गई भोजशाला की तस्वीर

कोर्ट का फैसला आते ही मंगलवार सुबह का दृश्य पूरी तरह बदला हुआ नजर आया. बड़ी संख्या में श्रद्धालु और विभिन्न समितियों से जुड़े लोग भोजशाला पहुंचे. भारी सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने वाग्देवी के दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और परिसर में ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ भी किया.

भोजशाला मुक्ति यज्ञ से जुड़े संयोजक गोपाल शर्मा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “इस स्थल की संरचना और इसका हर एक अंश यह चीख-चीख कर कहता है कि यह एक प्राचीन मंदिर रहा है. वर्षों बाद बिना किसी रुकावट के पूजा करने का अवसर मिलना हमारी आस्था की जीत है.”

रद्द हुआ 2003 का नमाज वाला आदेश (Dhar Bhojshala Verdict)

हिंदू पक्ष की ओर से इस मामले में पैरवी कर रहे सुप्रीम कोर्ट के मशहूर अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने इसे एक बड़ी कानूनी जीत बताया. अदालत ने वर्ष 2003 में जारी किए गए उस आदेश को आंशिक रूप से रद्द कर दिया है, जिसके तहत मुस्लिम समुदाय को हर शुक्रवार यहां सीमित समय के लिए नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी.

ASI के पास ही रहेगा नियंत्रण

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में इस स्थल से जुड़े ऐतिहासिक और पुरातात्विक पहलुओं का भी गहराई से जिक्र किया है. अदालत ने माना कि भोजशाला का निर्माण ऐतिहासिक भोज-परमार वंश के समय में हुआ था. वर्ष 1904 से इसे ‘संरक्षित स्मारक’ का दर्जा प्राप्त है. कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि इस पूरे परिसर का प्रबंधन, नियंत्रण और देखरेख आगे भी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के ही पास रहेगा.

सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी कानूनी लड़ाई? (bhojshala dispute)

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद मुस्लिम पक्ष ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं. मुस्लिम पक्ष की ओर से इस फैसले को चुनौती देने और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के साफ संकेत मिल रहे हैं. मुस्लिम पक्ष के इस संभावित कदम को भांपते हुए हिंदू पक्ष भी अलर्ट मोड में आ गया है. हिंदू पक्ष ने एहतियातन सुप्रीम कोर्ट में दो कैविएट (Caveat) याचिकाएं दाखिल कर दी हैं, ताकि सर्वोच्च न्यायालय इस मामले में कोई भी एकतरफा आदेश या स्टे (Stay) देने से पहले उनका पक्ष जरूर सुने.

ये भी पढ़ें: अंबिकापुर का कसाई! 3 माह की प्रेगनेंट पत्नी को दी खौफनाक मौत, प्राइवेट पार्ट पर चलाई रेती, शरीर में दिए 18 जख्म; 6 साल की लव मैरिज से हैं 4 बच्चे

अब आगे क्या? (Who won Dhar Bhojshala case)

फिलहाल, इस ऐतिहासिक फैसले के बाद पूरे धार शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और प्रशासन हर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है ताकि शहर का सांप्रदायिक सौहार्द न बिगड़े. कुल मिलाकर, भोजशाला विवाद का यह फैसला सिर्फ एक कानूनी नजीर नहीं है, बल्कि सामाजिक और धार्मिक पटल पर भी इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

2 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

6 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

15 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

29 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

34 minutes ago