Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अंबिकापुर का कसाई! 3 माह की प्रेगनेंट पत्नी को दी खौफनाक मौत, प्राइवेट पार्ट पर चलाई रेती, शरीर में दिए 18 जख्म; 6 साल की लव मैरिज से हैं 4 बच्चे

Brutal Murder in Ambikapur: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (मणिपुर थाना क्षेत्र) से रूप कंपाने वाली वारदात सामने आई है. 4 बच्चों के पिता एक हैवान पति ने अपनी 3 माह की गर्भवती पत्नी की लोहे की रेती और डंडों से बेरहमी से हत्या कर दी. जानिए क्या है पूरा मामला?

Brutal Murder in Ambikapur

Brutal Murder in Ambikapur: अंबिकापुर/दिनेश गुप्ता: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. मणिपुर थाना क्षेत्र के भिट्टीकला में एक पति ने क्रूरता और हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी 21 वर्षीय गर्भवती पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. महिला की मौत के बाद जब मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम किया गया, तो रिपोर्ट देखकर डॉक्टरों के भी होश उड़ गए. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी पति मौके से फरार है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला हैवानियत का सच (Husband Kills Wife In Ambikapur)

डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की मौत किसी सामान्य मारपीट से नहीं, बल्कि भीषण प्रताड़ना के कारण हुई है. मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. संतु बाघ की रिपोर्ट के अनुसार मृतका के शरीर पर सिर से लेकर पैर तक बेरहमी से पीटे जाने के 18 से ज्यादा गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं.

सबसे खौफनाक बात यह सामने आई कि नशे में धुत आरोपी ने पत्नी को डंडे और पत्थर से पीटने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रेती (रॉड) डाल दी थी, जो काफी अंदर तक घुसी हुई मिली. इस अमानवीय प्रहार से महिला के अंदरूनी अंग पूरी तरह फट गए थे.

कोख में पल रहे 3 माह के बच्चे की भी मौत (Husband killed pregnant wife in Ambikapur)

इस वारदात का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मृतका 3 महीने की गर्भवती थी. पति की इस बर्बरता के कारण न सिर्फ महिला की दर्दनाक मौत हुई, बल्कि उसके पेट में पल रहे उस 3 माह के मासूम भ्रूण ने भी दुनिया देखने से पहले ही दम तोड़ दिया.

प्रेम विवाह का ऐसा खौफनाक अंत (Postmortem report reveals brutal murder in Ambikapur)

परिजनों ने बताया कि मृतका हिरोबाई जब महज 15 साल की थी, तभी उसे प्रदीप अगरिया (23) से प्रेम हो गया था. समाज की परवाह किए बिना दोनों ने साथ रहने का फैसला किया था. 6 साल के इस रिश्ते में उनके चार बच्चे (तीन बेटियां और एक बेटा) हुए. वारदात की जानकारी मृतका की सबसे बड़ी बेटी ने ही ग्रामीणों और पुलिस को दी. मां की बेरहम हत्या और पिता के कातिल बनकर फरार होने के बाद अब इन चार मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है.

ये भी पढ़ें: अब बिहार में नहीं गिरेगा कोई पुल! जानें क्या है सम्राट चौधरी सरकार का प्लान? मंत्री शैलेंद्र कुमार ने बताई डिटेल

शातिर पति अस्पताल में छोड़कर फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रदीप अगरिया ने खुद को बचाने के लिए शातिर दिमाग चलाया. वह अपनी लहूलुहान पत्नी को गंभीर हालत में बाइक के पीछे बांधकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा, ताकि इसे एक हादसा या सामान्य मौत का रूप दिया जा सके. लेकिन जैसे ही डॉक्टरों ने महिला की हालत देख उसे मृत घोषित किया, आरोपी प्रदीप मौका पाकर तुरंत अस्पताल से फरार हो गया.

जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलते ही मणिपुर पुलिस (Manipur Thana Ambikapur) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया है. मणिपुर थाना प्रभारी चंद्र प्रताप तिवारी ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. एएमयू प्रॉक्टर (AMU) की तर्ज पर स्थानीय पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया है. पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी प्रदीप की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस का कहना है कि यह मामला आपसी विवाद और नशे की हालत में की गई क्रूर हत्या का है, और जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital