Dream Girl Beauty Secret: बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) 77 वर्ष की उम्र में भी अपनी फिटनेस और खूबसूरती से सबको हैरान कर देती हैं. उनके इस सदाबहार ग्लो और एक्टिव लाइफस्टाइल का सबसे बड़ा राज उनका डेली योगाभ्यास है.
77 वर्ष की उम्र में भी बेहद फिट और खूबसूरत नजर आती हैं बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी (Hema Malini). आयुष मंत्रालय (Ministry of AYUSH) ने इंस्टाग्राम पर हेमा मालिनी का एक वीडियो शेयर कर उनके फिटनेस सीक्रेट का खुलासा किया है. अभीनेत्री ने बताया योग न सिर्फ शरीर को एक्टिव रखता है बल्कि तनाव दूर कर मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखता है.
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी 77 वर्ष की उम्र में भी उतनी ही खूबसूरत, फिट और एक्टिव नजर आती हैं, जितनी वे अपने फिल्मी करियर के दिनों में दिखती थीं. उनकी दमकती त्वचा और बेहतरीन फिटनेस को देखकर हर कोई उनका दीवाना हो जाता है.
आखिर इस उम्र में भी उनकी इस ऊर्जा का राज क्या है? दरअसल, हेमा मालिनी खुद को फिट और मानसिक रूप से शांत रखने के लिए हर दिन नियम से योग का अभ्यास करती हैं. यही उनकी सेहतमंद काया और चेहरे के ग्लो का असली सीक्रेट है.
इस बात का खुलासा खुद हेमा मालिनी ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में किया है. दरअसल, हर साल 21 जून को मनाए जाने वाले ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ (International Yoga Day) को लेकर आयुष मंत्रालय लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है.
इसी कड़ी में मंत्रालय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हेमा मालिनी का एक प्रेरणादायक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे लोगों को योग अपनाने की अपील कर रही हैं. इससे पहले मंत्रालय अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर जैसे बड़े सेलिब्रिटीज के वीडियो भी शेयर कर चुका है.
साझा किए गए वीडियो में हेमा मालिनी कहती हैं कि योग सिर्फ एक शारीरिक एक्सरसाइज नहीं है, बल्कि यह हमारे मन, विचार और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करने का एक बेहतरीन माध्यम है. उन्होंने अपनी फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल का पूरा श्रेय योग को देते हुए कहा कि वे रोजाना इसका अभ्यास करती हैं, जिसने उनके जीवन को बेहतर और समृद्ध बनाया है.
इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सलाह दी कि योग हमेशा किसी विशेषज्ञ के सही मार्गदर्शन में ही करना चाहिए ताकि इसके पूरे फायदे मिल सकें.
यह भी पढ़ें: अब बिहार में नहीं गिरेगा कोई पुल! जानें क्या है सम्राट चौधरी सरकार का प्लान? मंत्री शैलेंद्र कुमार ने बताई डिटेल
-भारत एक्सप्रेस
Railway Counter Ticket Travel Insurance:
Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…
अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…
PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…