देश

Lucknow: भारी बारिश बनी मुसीबत, राजधानी में सड़क धंसने से गिरी कार, बाल-बाल बचे सवार, तमाम जगह उखड़ गईं सड़कें

Lucknow: पूरे उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से तमाम जिलों के इलाके जलमग्न हो गए हैं तो वहीं कई ऐसे इलाके हैं जहां कि सड़कें धंस गई हैं और भ्रष्टाचार की पोल खोल रही हैं. यूपी की राजधानी की सड़कों का बुरा हाल है जो कि शुरुआती बारिश को ही नहीं झेल पा रही हैं और जगह-जगह से या तो उखड़ रही है या फिर धंस रही है. ऐसा ही ताजा मामला लखनऊ में कल रात हुई भारी बारिश के बाद सामने आया है. यहां के पॉश इलाके में धंसी सड़क में कार गिरने के बाद हंगामा खड़ा हो गया. गनीमत रही कि कार सवार बाल-बाल बच गए.

मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में रात में हुई भारी बारिश के बाद वज़ीरगंज क्षेत्र में स्थित क्रिश्चिन कॉलेज गेट के पास सड़क धंस गई है तो वहीं बलरामपुर हॉस्पिटल के पास भी सड़क धंस गई है. बीचोंबीच सड़क धंसने से वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो गया है. सड़क धंसने से वाहनों को गिरने का खतरा भी लगातार बना हुआ है. धंसी सड़क के आस- पास दरारें पड़ गई हैं, जिससे लोग पैदल भी सड़क से निकलने में डर रहे हैं. तो वहीं बता दें कि यह इलाके की मेन सड़क है, जहां से हल्के के साथ ही भारी वाहन भी निकलते हैं. इसी के साथ बलरामपुर हॉस्पिटल के सामने सड़क धंसने के कारण 24 घंटे निकलने वाली एम्बुलेंस को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. तो वहीं रोडवेज बस भी इस सड़क से निकलती है,जिससे बसों के लिए भी अब ये सड़क मुसीबत बन गई है और लोगों को जान का खतरा सता रहा है.

ये भी पढ़ें- “तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई टच करने की”, फ्लाइट में बेटी को छूने पर बौखलाया लड़की का पिता, सामने वाले की लगा दी क्लास

यही नहीं लखनऊ के राजेंद्र नगर इलाके में हाल ही में बनी सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल सकी और उखड़ गई है और जगह-जगह धंस भी गई है. इसी तरह तिलक नगर में हाल ये है कि नाली व नाले साफ न होने के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इसी तरह मौलवी गंज से लेकर अमीनाबाद में भी घरों में पानी भर गया है. तो वहीं प्रदेश के तमाम इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण धान सहित अन्य फसलें भी बर्बाद हो गई है. मौसम विशेषज्ञों ने अभी लगातार कई दिनों तक बारिश होने के आसार जताए हैं. वहीं कन्नौज में भी कई इलाके जलमग्न हो गए हैं

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

8 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

8 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago