देश

UP News: श्रावस्ती में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की धारदार हथियार से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

अभिषेक सोनी

UP News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर भाजपा के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की निर्ममता से हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि BJP युवा मोर्चा के नेता रात मे अपने गांव के पास ही निमंत्रण में गए थे. जहां से वापस लौटने के दौरान रास्ते मे कुछ बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया. इस दौरान बीजेपी नेता अपनी जान बचाकर भागने लगे, लेकिन बदमाशों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और उन पर धारदार हथियार से हमला बोलकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया है और मामले में गम्भीर कार्रवाई की मांग की जा रही है.

इस पूरी घटना को लेकर स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने बताया कि मृतक नेता माता प्रसाद देर रात में अपने घर के पास में ही एक गांव में निमंत्रण में गए हुए थे. जब वह वापस लौट रहे थे तभी उन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिसके चलते माता प्रसाद लहूलुहान हो गए थे और इसी अवस्था में घर पहुंचे तो परिवार के लोग घबरा गए. आनन-फानन में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया गया, लेकिन स्थिति गम्भीर होने के कारण चिकित्सकों ने उनको लखनऊ ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया. इसके बाद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही परिजनों में भारी रोष व्याप्त हो गया है. कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- Kanpur Dehat: सुहागरात को दुल्हन के पास नशे में पहुंचा दूल्हा…और फिर शादी के 6 दिन बाद ही उठ गई नवविवाहिता की अर्थी

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने भी इस घटना में तेजी दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि इस मामले में एक आरोपी अभी फरार चल रहा है. पुलिस इसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है. इस घटना के पीछे की बड़ी वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है. इस दर्दनाक घटना से परिवार में हड़कंप मच गया है. पुलिस के मुताबिक दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी जिसमें माता प्रसाद उर्फ करिया घायल हुए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.

इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक प्राची ने मीडिया को जानकारी दी कि दो पक्षों में विवाद के बाद भाजपा नेता बुरी तरह से घायल हो गए थे. उनको इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

11 minutes ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

3 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

3 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

4 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

4 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

4 hours ago