देश

“पोर्न साइट पर फोटो अपलोड कर दिए हैं, पैसे दो वरना…”, 24 महिलाओं को कैब ड्राइवर करता रहा ब्लैकमेल, ऐसे हुई गिरफ्तारी

Maharashtra Crime News: मुंबई पुलिस ने एक कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. कैब ड्राइवर पर महिलाओं को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है. आरोपी महिलाओं के अतंरगी फोटो, वीडियो पोर्न साइट पर अपलोड करके पैसे ऐंठता था. इतना ही नहीं महिलाओं को मॉफ्ड फोटो पोर्न साइट पर डालने की धमकी भी देता था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी कैब ड्राइवर का नाम अजय उर्फ किशनराव मुंडे है. पुलिस ने बताया कि मुंडे फेसबुक पर महिलाओं को एक लिंक के साथ मैसेज करता था. लिंक पर क्लिक करने से महिलाओं का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो जाता था. फिर इस अकाउंट से जुड़ी और महिलाओं को वो वही लिंक भेजता. इस तरह वो कई महिलाओं के अकाउंट हैक कर चुका है.”

छोटी रकम की मांग करता था आरोपी

पुलिस निरीक्षक संतोष धनवते ने बताया, “लड़कियों और महिलाओं के फेसबुक अकाउंट एक्सेस करने के बाद वह उनकी दोस्तों को लिंक भेजता था. फिर उनके अकाउंट को भी हैक कर लेता था. इसके बाद आरोपी अजय मुंडे लड़कियों को मैसेज भेजता था कि उनकी तस्वीरें या वीडियो अश्लील वेबसाइटों पर अपलोड कर दिए गए हैं.”

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: ‘सतपुड़ा’ अग्निकांड में जल गईं हजारों फाइलें, 43 साल का लेखा-जोखा स्वाहा, ई-ऑफिस लागू होता तो रिकवर हो जाते सारे रिकॉर्ड

आरोपी महिलाओं को मैसेज करता था और कहता था कि आपका फोटो पोर्न साइट पर अपलोड किए जा चुके हैं. इसे हटाने के लिए पैसे भेजिए. पुलिस ने आगे बताया कि वो मॉफ्ड तस्वीर भी महिलाओं को भेजता था. आरोपी महिलाओं से छोटी रकम की मांग करता था ताकि इसकी शिकायत पुलिस से न किया जाए. वो महिलाओं से 5 हजार से लेकर 10 हजार रुपये की मांग करता था. पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी मुंडे के खिलाफ दो महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई. जब हमने छानबीन की तो पता चला कि मुंडे अभी तक 24 महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है.

आरोपी पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

बता दें कि आरोपी कैब ड्राइवर मुंडे पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. उस पर धोखा देने की कई धाराएं लगाई गई हैं. पुलिस ने बताया कि ऐसी घटना किसी के साथ भी हो सकती है. इससे बचने के लिए किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधान रहने की आवश्यक्ता है. अगर ऐसी घटना आपके साथ होती है तो पुलिस को तुरंत सूचना दें.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

9 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

15 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

17 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

19 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

30 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

41 minutes ago