देश

देश भर में दिवाली की धूम, PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दीं शुभकामनाएं, यूपी के CM ने की अयोध्या के हनुमान गढ़ी में पूजा

Diwali 2023: देश भर में आज दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं. वहीं इस अवसर पर देश भर में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है. यूपी के CM ने योगी आदित्यनाथ ने भी आज सुबह अयोध्या के हनुमान गढ़ी में पूजा अर्चना की.

पीएम और राष्ट्रपति समेत तमात लोगों ने दी शुभकामनाएं

दिवाली पर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं. वहींउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामना देते हुए कहा कि, “अयोध्या के दीपोत्सव का साक्षी देश और दुनिया बनी है. 54 देशों के राजनयिकों ने आकर नई अयोध्या के दर्शन किए हैं. दीपोत्सव का भव्य रूप उसी श्रृंखला का हिस्सा था जो प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप आगे बढ़ रहा है. दीपावली का पर्व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का हम सबके लिए एक माध्यम है. मैं सभी को दीपावली की बधाई देता हूं.” वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा की.

दीये से लेकर प्रभु श्रीराम तक

इंदौर के एक कलाकार ने जहां दिवाली के अवसर पर 14,000 वर्ग फुट की रंगोली बनाई है, वहीं दिवाली के अवसर पर बरेली पुलिस लाइन में 21000 दीये जलाए गए. गुजरात के राजकोट में दिवाली के अवसर पर रंगोली कार्निवल का आयोजन किया गया. वहीं ओडिशा के पुरी में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत से दीया और भगवान राम की मूर्ति बनाकर दिवाली की बधाई दी. भारतीय सेना के जवानों ने भी राजौरी में फुलझड़ियां जलाकर दिवाली मनाई. दिवाली के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई. वहीं इस अवसर पर भक्तों ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में पूजा की और सरोवर में पावन स्नान किया.

इसे भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: दिवाली पर प्रदूषण में आई कमी, लेकिन AQI अभी भी 200 के पार

पटाखे और नरकासुर

गुवाहाटी में पटाखे खरीदने के लिए बाज़ारों में लोगों की भीड़ देखने को मिली. गोवा के पणजी में दीपावली के उपलक्ष्य में नरकासुर के पुतले का दहन किया गया. दिवाली के अवसर पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की गई.

Rohit Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago