टीम इंडिया (सोर्स-X)
IND vs NED: वर्ल्ड कप 2023 में लीग मुकाबले में आज आखिरी भिड़ंत टीम इंडिया और नीदरलैंड्स के बीच होगी. बेंगलुरु स्थित एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में दोपहर दो बजे से ये मैच खेला जाएगा. लेकिन उससे आधे घंटे पहले टॉस होगा. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है, ऐसे में उसकी कोशिश होगी कि नीदरलैंड्स के खिलाफ भी जीत की लय बरकरार रखा जाए. वहीं नीदरलैंड्स की बात करें तो उसे अब तक खेले गए आठ मैच में से दो में जीत मिली है. जबकि, 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है.
भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइन में पहुंच चुकी है. वहीं नीदरलैंड्स की टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है. पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को खेला जाएगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया खेला जाएगा. जबकि, गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आखिरी मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा. भारत-नीदरलैंड्स मैच के बाद वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स टीम का सफर यहीं पर समाप्त हो जाएगा.
बता दें कि भारत ने वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरु की थी. इसके बाद 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान से भिड़ंत हुई. फिर पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और अब आज नीदरलैंड्स के साथ टूर्नामेंट के लीग मुकाबले का आखिरी मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया को अब तक खेले गए सभी मुकाबले में जीत मिली है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज होने वाले मैच में भी टीम जीत दर्ज करेगी. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. दोनों टीमें अब तक दो बार आमने-सामने हुई है, जिसमें दोनों बार भारत ने जीत दर्ज की है.
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
वेस्ले बैरेसी, मैक्स ओडाउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रांड एंंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन.
ये भी पढ़ें- ENG vs PAK: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रन से हराया, World Cup में खत्म हुआ दोनों टीमों का सफर
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…