लाइफस्टाइल

दिवाली पर इन लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये सब्जी, जानें क्या है वजह

Diwali 2023: पूरा देश दिवाली की तैयारियों में लगा हुआ है. चारों तरफ बस दिवाली की रौनक देखने को मिल रही है. यह त्योहार हिंदू धर्म का सबसे अहम पर्व है, जिसे हर साल देशभर में काफी धूमधाम से मनाया जाता है. दिवाली का त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां और रोशनी लेकर आता है. इस खास मौके पर लोग अपने घरों को सजाते हैं और ढेर सारे पकवान भी बनाते हैं.

फेस्टिव सीजन में खाने-पीने का अपना अलग मजा होता है. हालांकि, त्योहार के मौसम में लोगों को जमकर खाने की वजह से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की यूरिक एसिड के मरीज को क्या नहीं खाना चाहिए.

यूरिक एसिड के मरीज को क्या नहीं खाना चाहिए

जंक फूड और तली भुनी चीजें भी ना खाएं

दिवाली में लोग तली भुनी चीजें खाना ज्यादा पसंद करते है लेकिन हमेशा ध्यान रखें  ज्यादा तली भुनी चीजों का सेवन करने से यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती हैं. ऐसे में यूरिक एसिड को बढ़ने से रोकने के लिए कुछ चीजों का परहेज करना बहुत जरूरी है. ये चीजें सोया मिल्क, जंक फूड, चटपटे खाद्य पदार्थ और तली भुनी चीजे हैं. ये सभी यूरिक एसिड की मात्रा को शरीर में बढ़ा सकती हैं.

भूल से भी न खाएं मटर की सब्जी

यूरिक एसिड की समस्या से परेशान व्यक्ति के लिए प्यूरिन युक्त सब्जी और फूड खाने से मना किया जाता है क्योंकि इस तरह के फूड काफी परेशानी बढ़ा सकते हैं. ऐसे में युरिक एसिड के मरीजों को फूलगोभी, पत्तागोभी और मटर की सब्जी खाने से भी परहेज करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इनमें प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है.

ये भी पढ़ें:Diwali 2023 Recipe: दिवाली पर खासतौर पर बनती है जिमीकंद की सब्जी, जानिए आसान रेसिपी

हरे मटर खाने से बचें

यूरिक एसिड की समस्या में हरे मटर का सेवन करने से बचना चाहिए. हरे मटर में प्रोटीन, अमीनो एसिड, विटामिन डी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है. ये पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. लेकिन ज्यादा हरा मटर खाने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने लगता है.

भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कार है या हथियारों का घर? खरगोन में मिले इतने हथियार कि चकरा जाएगा दिमाग

Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…

1 minute ago

पटियाला में वर्दी की आड़ में कपल्स से वसूली का आरोप! 2 थानेदार गिरफ्तार, मोबाइल में मिलीं 90 वीडियो

Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में कार में बैठे कपल्स की कथित तौर…

16 minutes ago

करोड़ो की खरीद में AI ने पकड़ी ऐसी धांधली! कचरा गाड़ी 6 लाख की, फिनाइल 33 हजार का; वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश में नगरीय प्रशासन विभाग की खरीदी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं. एसीएस…

20 minutes ago

43 साल पुराने गैंगरेप केस में 3 आरोपी बरी, पीड़िता की गवाही पर कोर्ट की अहम टिप्पणी

Allahabad High Court Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म…

22 minutes ago

‘मां ठीक हो गई..’, महादेव ने मोनू की सुनी, अब 8000KM की दौड़ पर निकला बिहार का लाल

बिहार के अररिया के मोनू मेटुरबाला ने अपनी गंभीर रूप से बीमार मां के ठीक…

25 minutes ago