देश

मणिपुर में महिलाओं के साथ हैवानियत पर आक्रोश में देश, कांग्रेस ने मांगा सीएम N. Biren Singh का इस्तीफा, चौतरफा दबाब के बाद एक्शन में सरकार

Manipur Video: मणिपुर से सामने आए एक वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस वीडियो में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर ले जाती हुई भीड़ दिख रही है. इन महिलाओं के साथ दरिंदगी ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है. इस घटना का सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वत: संज्ञान लिया है जबकि पीएम मोदी ने मानसून सत्र की शुरुआत से पहले अपने संबोधन में मणिपुर की घटना पर दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है. इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी मणिपुर घटना की निंदा की है और इस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए मणिपुर के DGP को तुरंत उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है.

NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, “मणिपुर की घटना दिल दहलाने वाली है, हमने इसमें DGP, CS और मणिपुर प्रशासन से बात की है. यह वीडियो मई का है, मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है. मैंने 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है. साथ ही हमने ट्विटर को भी नोटिस दिया है कि उन्होंने इस तरह से एक महिला का बिना कपड़ों के वीडियो प्रसारित करने पर आपत्ति क्यों नहीं ज़ाहिर की.”

कांग्रेस ने मांगा सीएम का इस्तीफा

दूसरी तरफ मणिपुर की घटना व वहां के हालात को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग की. वहीं अन्य दलों ने भी सीएम का इस्तीफा मांगा है और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है.

मौत की सजा सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी राज्य सरकार

मणिपुर मामले पर मचे बवाल के बीच सीएम बीरेन सिंह का बयान आया है. उन्होंने कहा, “हमने वीडियो देखा और मुझे बहुत बुरा लगा, यह मानवता के खिलाफ अपराध है. मैंने तुरंत पुलिस को दोषियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया और राज्य सरकार आरोपियों के लिए मौत की सजा सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी.” उन्होंने कहा, “संदिग्ध इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है, साथ ही साइबर क्राइम को वीडियो की प्रामाणिकता की जांच करने के लिए कहा गया है.”

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

वहीं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मणिपुर मामले को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा, “मणिपुर से शर्मिंदा करने वाला वीडियो आया है. वहां के मुख्यमंत्री क्या-क्या बयान दे रहे हैं. प्रधानमंत्री अभी तक खामोश थे. राहुल गांधी जा रहे हैं तो प्रधानमंत्री क्यों नहीं जा सकते हैं…हमने बेंगलुरु में भी इस मुद्दे को उठाया था. अगर ऐसी कोई घटना विपक्ष शासित किसी राज्य में होती तो पता नहीं कौन-कौन सी एजेंसियां घुस जातीं.”

ये भी पढ़ें: Manipur Violence: महिलाओं से दरिंदगी के मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI बोले- सरकार करे सख्त कार्रवाई, वरना हम करेंगे

4 मई का बताया जा रहा वीडियो

ये मामला 4 मई का बताया जा रहा है और बुधवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अब जाकर मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया गया है. भीड़ ने दोनों महिलाओं के कपड़े उतरवा दिए और फिर उनको सरेआम घुमाया गया. इसके बाद भीड़ ने दोनों को खेत की तरफ ले जाकर छोड़ दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

18 seconds ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

1 minute ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

20 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

24 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

41 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

48 minutes ago