देश

“जब तक भक्त जीवित हैं, तब तक कोई भी हमारे धर्म को…”, जन्माष्टमी के अवसर पर उदयनिधि स्टालिन के बयान पर बोलीं स्मृति ईरानी

Udhayanidhi Stalin Controversy: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातम धर्म पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है. बीजेपी के तमाम नेता इसको लेकर विपक्षी गठंबधन ‘INDIA’ पर जमकर हमला बोल रहे हैं. वहीं गठबंधन की कई पार्टियों ने इससे खुद को पूरी तरह से अलग कर लिया है. इसी कड़ी में अब केंद्रीय मंत्री मंत्री स्मृति ईरानी उदयनिधि के बयान को लेकर गठबंधन पर हमला बोला है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, “दिल्ली के द्वारका में जन्माष्टमी महोत्सव पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “हमारी आवाज उन लोगों तक पहुंचनी चाहिए जिन्होंने ‘सनातन धर्म’ को चुनौती दी. जब तक भक्त जीवित हैं, कोई भी हमारे ‘धर्म’ और आस्था को चुनौती नहीं दे सकता है.”

इससे पहले प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर आवाज बुलंद करने की बात कही थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, जी20 की ब्रीफिंग के बाद पीएम ने अनाधिकारिक रूप से वहां मौजूद सभी मंत्रियों को निर्देश दिए कि सनातन धर्म के विरोध में की गई टिप्पणी का सख्त लहजे में जवाब दें. इसके बाद से ही तमाम केंद्रीय मंत्रियों ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर हमला बोला है.

क्या कहा था स्टालिन ने ?

उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं करते हैं, बल्कि इसे खत्म करना होगा. इसी तरह से सनातन धर्म को भी खत्म करना चाहिए. बता दें कि उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु सरकार में युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री हैं. उन्होंने कहा कि सनातन शब्द संस्कृत से है. इसे खत्म किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें-  Tamilnadu News: “डेंगू-मलेरिया जैसा है सनातन धर्म…” एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने दिया विवादित बयान, कहा- हमारा संकल्प कम नहीं होगा

रामपुर में दर्ज हुआ मुकदमा

सनातन धर्म को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि और कथित रूप से उनका समर्थन करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे के खिलाफ रामपुर में मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि अधिवक्ता हर्ष गुप्ता और राम सिंह लोधी ने रामपुर की सिविल लाइंस कोतवाली में मंगलवार शाम यह मुकदमा दर्ज कराया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

8 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

19 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

32 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

2 hours ago