देश

आपको कर्ण पसंद या भरत? इंग्लैंड के एक गांव में कुमार विश्वास से बच्चे ने पूछा सवाल, महाकवि ने यूं दिया जवाब

अपनी कविताओं और रामकथा के लिए दुनियाभर में विख्यात कुमार विश्वास इन दिनों इंग्लैंड में हैं. यहां एक गांव में उन्हें एक बच्चे ने पहचान लिया और उनसे ऐसे सवाल किए, जो काफी विचारणीय थे. कुमार विश्वास ने न सिर्फ बच्चे को उसके सवाल का जवाब दिया, बल्कि भारतीय संस्कृति में प्रश्न की महत्ता की भी अलग से व्याख्या की. कुमार विश्वास ने बातचीत की यह क्लिप अलग से ट्विटर पर ट्वीट भी किया.

कुमार विश्वास के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाला एक परिवार उनसे इंग्लैंड के सुदूर गांव में मिल गया. यह परिवार बतौर सैलानी यहां पहुंचा हुआ था और इनका ताल्लुक भारतीय मूल से था. परिवार ने कुमार विश्वास को पहचान लिया और उनके पास पहुंचकर उनकी तस्दीक करते हुए पूछा- “क्या आप ही कुमार विश्वास हैं?” कुमार ने अपने पहचान की पुष्टि की. इसके बाद उस शख्स ने बताया कि अमेरिका में उसका परिवार उनका बहुत बड़ा फैन है. सभी सदस्य उनके सारे वीडियो देखते हैं और चितंन करते हैं.

इसी दौरान कुमार विश्वास से परिवार के एक बच्चे ने सवाल पूछा कि उनकी नजर में कौन बेहतर है, भरत या कर्ण? कुमार विश्वास ने उत्तर देने से पहले एक कमाल की लाइन कही, उन्होंने कहा, “भारत की संस्कृति में प्रश्न संजीवनी शक्ति है. सदैव स्वागत है.” इसके बाद कवि कुमार विश्वास ने बच्चे के सवाल का बड़ा ही रोचक जवाब दिया.

कुमार विश्वास ने भरत और कर्ण के संबंध में कहा, “एक तो रामायण का कैरेक्ट है और दूसरा महाभारत का. दोनों ही अपनी-अपनी जगह अच्छे हैं. लेकिन, भरत बहुत अच्छे हैं. कर्ण ने गलतियां की हैं, भरत ने नहीं की. जब एक कुलवधु, एक स्त्री का वस्त्र छीना जा रहा था, जब उसका अपमान हो रहा था, उनके कपड़े उतारे जा रहे थे; तब आप किसी के भी पक्ष में हो, आपने कितनी भी कसमें खाईं हो, आप किसी भी पार्टी के हों, आप कहीं के हों, अगर सोशल लाइफ में किसी भी महिला के साथ कोई भी बद्तमीजी हो रही हो तो आपको सारी पार्टी, पक्ष, धर्म, जाति ये सब छोड़कर सबसे पहले उस स्त्री के साथ खड़े हो जाना चाहिए. इसलिए कर्ण ने जो गलती की उसका उसे पनिशमेंट मिला. और भरत ने कोई गलती नहीं की, तो भरत को रिवार्ड मिला.”

इन दिनों कुमार विश्वास अपनी रामकथाओं को पहले से और ज्यादा लोकप्रिय और चर्चा में रह रहे हैं. घर-घर में उनका वीडियो एक रामायण के चरित्रों का एक अलग और बौद्धिक नजरिए से आंकलन कर रहा है.

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में CCTV से 105 घटनाएं उजागर, 8 आरोपियों पर शिकंजा; भारत एक्सप्रेस के पास चार्जशीट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…

3 hours ago

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

3 hours ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

3 hours ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

4 hours ago