मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फोटो X)
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बड़ा बयान सामने आया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि “मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं. तीन दिन तक डॉक्टरों का इतंजार किया, लेकिन वे लोग नहीं आए.”
सीएम ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, “मैंने जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठने की पूरी कोशिश की. मैंने 3 दिन तक उनका इंतजार किया कि वे आएं और अपनी समस्या का समाधान करें. यहां तक कि जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार नहीं किया, तब भी मैंने अपने मुख्य सचिव, गृह सचिव, DG और मेरे राज्य मंत्री सहित अपने शीर्ष अधिकारियों के साथ 3 दिन तक इंतजार किया.
सीएम ने आगे कहा, मुझे खेद है, मैं इस देश और दुनिया के लोगों से माफी मांगती हूं जो उनका (डॉक्टरों) समर्थन कर रहे हैं, कृपया अपना समर्थन दें. मुझे कोई समस्या नहीं है. हम आम लोगों के लिए न्याय चाहते हैं. हम आम लोगों के इलाज के लिए न्याय चाहते हैं. हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार वे अपनी ड्यूटी पर वापस आएं.
यह भी पढ़ें- सपा के साथ क्यों टूटा था बसपा का गठबंधन? खुद मायावती ने बताई वजह, जानकर चौंक जाएंगे आप
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के 3 दिन बीत चुके हैं लेकिन हम कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं कर रहे हैं क्योंकि कभी-कभी हमें बर्दाश्त करना पड़ता है. कभी-कभी बर्दाश्त करना हमारा कर्तव्य है.
-भारत एक्सप्रेस
निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…
राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…
सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…
मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…