देश

Dr. TS Sethuratnam Passed Away: ऊर्जा क्षेत्र में अलग पहचान बना चुके डॉ. टीएस सेतुरत्नम का निधन, 95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Dr. TS Sethuratnam Passed Away: ऊर्जा क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके डॉ. टीएस सेतुरत्नम का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. वह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व चेयरमैन एस. रवि (S Ravi) के पिता थे. ऊर्जा क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके डॉ. टीएस सेतुरत्नम का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने बुधवार 10 जनवरी को अपने बेटे व बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व चेयरमैन एस. रवि के दिल्ली के साकेत स्थित आवास पर अपनी अंतिम सांस ली. वह वृद्धावस्था की कुछ बीमरियों से पीड़ित थे और पिछले कुछ हफ्तों से उनका स्वास्थ्य खराब था.

ऊर्जा क्षेत्र के प्रमुख स्तंभ थे डॉ. टीएस सेतुरत्नम

डॉ. टीएस सेतुरत्नम के अंतिम पलों में उनके साथ उनकी पत्नी शकुंतला सेतुरत्नम, दोनों पुत्र व पुत्र-वधू और उनके तीनों पोते (अभिषेक रवि,अक्षय रवि और चिन्मय वासुदेवन) उनके साथ मौजूद थे. डॉ. सेतुरत्नम 80 के दशक तक काम के प्रति सक्रिय रहे. उन्हें राष्ट्रीय संस्थाओं के निर्माता के रूप में तो जाना ही जाता है, साथ ही उन्हें भारत के ऊर्जा क्षेत्र के प्रमुख स्तंभ के तौर पर भी जाना जाता है.

भारत सरकार की बहुत सी कमेटियों में शामिल थे डॉ. टीएस सेतुरत्नम

डॉ. सेतुरत्नम ने मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड व BSES के चेयरमैन के रह चुके हैं. अपने सुनहरे जीवनकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न विशेष पदों को संभाला और कई स्थानों पर निदेशक की भूमिका भी निभाई. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने 70 से ज्यादा बार मध्यस्थता का कार्य किया और साथ ही ऊर्जा क्षेत्र में भी उन्होंने प्रमुख रूप से काम किया है. भारत सरकार द्वारा बनाई गई बहुत सी कमेटियों में वह शामिल थे और डॉ. सेतुरत्नम ऊर्जा क्षेत्र की निजीकरण के लिए बनाई गई पहली कमेटी के भी सदस्य थे. आज ऊर्जा इंडस्ट्री और पूरे देश द्वारा राष्ट्र निर्माता डॉ. सेतुरत्नम को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है.

यह भी पढ़ें- कोरोना को लेकर WHO ने चेताया, JN.1 वैरिएंट बड़ा खतरा, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या, पिछले महीनें गई 10 हजार जानें

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व चेयरमैन एस. रवि के पिता थे डॉ. सेतुरत्नम

डॉ. सेतुरत्नम ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) के पूर्व चेयरमैन एस. रवि (S Ravi) के पिता थे. एस. रवि देश के जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और साथ ही वह रवि राजन&कंपनी LLP के मैनेजिंग पार्टनर भी हैं. वह 45 से ज्यादा कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं, जिनमें LIC, ONGC, BHEL, IDBI बैंक (IDBI Bank) जैसी कई अन्य जानी-मानी कंपनियां शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

1 hour ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

6 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 hours ago