स्वच्छता में फिर नंबर-1 बना इंदौर
Swachh Survekshan Award 2023: स्वच्छता में हमेशा से अव्वल रहने वाला मध्य प्रदेश का इंदौर शहर एक बार फिर से रैंकिग में सबसे ऊंचे पायदान पर उभरकर सामने आया है. इंदौर ने लगातार 7वीं बार स्वच्छता में नंबर-1 का खिताब अपने नाम किया है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश के 6 अन्य शहरों को भी स्वच्छता में पुरस्कार से नवाजा गया है. स्वच्छता में नंबर एक का खिताब मिलने के बाद मध्य प्रदेश वासियों में खुशी की लहर है.
दिल्ली स्थित भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 का वितरण समारोह आयोजित किया गया.जिसमें देश के सबसे स्वच्छ शहरों को पुरस्कृत किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छता रैंकिंग में आए शहरों के महापौर को सम्मानित किया. इस दौरान मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पुरस्कार ग्रहण किया.
सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर-1 का पुरस्कार मिलने पर इंदौर समेत सभी प्रदेश वासियों को बधाई दी. सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “इंदौर ने लगातार 7वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनकर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है, इसके लिए इंदौर वासियों व स्वच्छता कर्मवीरों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं. आज महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सांसद शंकर लालवानी के साथ देश के सबसे स्वच्छ शहर 2023 का अवॉर्ड प्राप्त किया. मुझे पूर्ण विश्वास है कि मध्यप्रदेश ऐसे ही पीएम मोदी के “स्वच्छ भारत अभियान” को गति देकर निरंतर अपना योगदान देता रहेगा. बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”
बता दें कि 6 शहरों को स्वच्छता सर्वेक्षण में अवॉर्ड मिले हैं. जिसमें इंदौर ने एक बार फिर से देश में नंबर-1 होने का गौरव हासिल किया है. इंदौर लगातार 7वीं बार एक नंबर पर रहने का रिकॉर्ड बनाया है. रेंटिंग में इंदौर को 7 स्टार रेटिंग दी गई है. इंदौर के अलावा गुजरात के सूरत शहर को भी नंबर-1 का पुरस्कार दिया गया है. इसके अलावा मध्य प्रदेश के भोपाल, महू कैंड, बुदनी अमरकंटक और नौरोजाबाद को स्वच्छता अवॉर्ड मिला है. स्वच्छ प्रदेशों में मध्य प्रदेश दूसरे नंबर पर आया है. पहला स्थान महाराष्ट्र को मिला है.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के झांसी में कुछ युवकों पर चूहे की पूंछ बांधकर उसे जिंदा जलाने…
Anuj Thakur Death News: टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन…
Reliance share price: दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 41% बढ़कर 25,548 करोड़ रुपये होने पर…
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन 11…
Supreme Court: जज को फोन कर दबाव बनाने के मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर को…
Ambuja Cements ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए करीब 14,500 करोड़ रुपये निवेश करने…