देश

अदन की खाड़ी में एक और जहाज पर ड्रोन हमला, 9 भारतीय सवार, नेवी ने वाॅरशिप भेजा

Drone Attack in Arabian Sea gulf of aden: अदन की खाड़ी में एक बार फिर जहाज पर हमला हुआ है. जहाज पर हमले में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था. हमले के बाद जहाज में आग लग गई. हालांकि वक्त रहते इस पर काबू पा लिया गया. भारतीय नौसेना के अनुसार जहाज पर हमला 11:11 मिनट पर हुआ. इस जहाज का नाम जेन्को पिकार्डी है जहाज पर मार्शल आइलैंड का झंडा लगा हुआ है.

यह भी पढ़ेंः ‘मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाने के पक्षधर नहीं…’ उदयनिधि स्टालिन ने राम मंदिर पर दिया विवादित बयान

हमले के वक्त जहाज यमन के अदन पोर्ट से 111 किमी. दूर था. जहाज पर 22 क्रू मेंबर्स सवार हैं, जिसमें से 9 भारतीय हैं. इस हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है. सूचना के बाद नेवी विशाखापट्टनम वाॅरशिप को रवाना किया है. हालांकि हमले को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि हूती विद्रोहियों ने ही यह हमला किया होगा.

अमेरिका हूतियों पर बरसा रहा बम

अरब सागर में जहाज पर हमला उस वक्त हुआ जब अमेरिका लगातार हूती विद्रोहियों पर बमबारी कर रहा है. कल अमरीकी सेना ने चौथी बार हूतियों पर हमला किया. जिसमें उनकी 14 मिसाइल और लाॅन्चर तबाह हो गए. अमेरिका ने 3 जगहों पर टाॅमहाॅक मिसाइलों से हमला किया. हालांकि हूतियों ने स्पष्ट किया कि वे गाजा के समर्थन में जहाजों पर हमले जारी रखेंगे.

अब 4 भारतीय जहाजों को निशाना बना चुके हैं हूती

जानकारी के अनुसार अब तक 4 भारतीय जहाजों पर यमन और अरब सागर में हमले हो चुके हैं. बता दें कि हमास-इजराइल युद्ध के कारण हूती विद्रोही लगातार जहाजों को निशाना बना रहे हैं. वे ऐसे जहाजों को निशाना बनाते हैं जो इजराइल से निकले हो.

यह भी पढ़ेंः Prayagraj: ट्रेन के जनरल कोच में दो महिलाएं कर रही थीं पांच बच्‍चों के साथ सफर…RPF ने की पूछताछ तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

जयशंकर ने चेताया था

पिछले दिनों भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ईरान के दौरे पर गए थे. यहां उन्होंने ईरान के प्रेसिडेंट इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा था कि ईरान की जमीन से भारतीय जहाजों पर होने वाले हमलों को भारत बर्दाश्त नहीं करेगा. भारत अपने हितों की रक्षा करना जानता है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

44 minutes ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

1 hour ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

1 hour ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

2 hours ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

3 hours ago