दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (फोटो- @Arvindkejriwal)
Delhi MCD Elections: दिल्ली एमसीडी चुनावों के लिए शुक्रवार शाम को प्रचार का शोर थम जाएगा. ऐसे में सीएम अरविंद केजरीवाल कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे थे जहां उन्होंने और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने योग टीचर्स को सैलरी चेक सौंपे. योग टीचर्स को सैलरी चेक बांटने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है. इन्होंने (LG) जब योग क्लास बंद की तब ही हमने ठान लिया था कि क्लास बंद नहीं होने देंगे.
दिल्ली के एलजी पर निशाना साधते हुए सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि उपराज्यपाल ने योगा सिखाने वाले शिक्षकों की सैलरी रोकी थी. उन्होंने कहा, ” इन लोगों ने दिल्ली वालों की योग क्लासेज बंद करवा दीं, योग शिक्षकों की पेमेंट रुकवा दी। मैंने कसम खाई- मेरे दिल्ली के लोगों का योग बंद नहीं होने दूंगा। लोगों ने दिल खोल कर साथ दिया। आज योग शिक्षकों की पिछले महीने की सैलरी देंगे। जब तक आपका भाई ज़िंदा है, योग क्लास जारी रहेंगी.”
सीएम केजरीवाल ने एलजी पर निशाना साधते हुए कहा, “जब LG साहब ने दिल्ली की योगा क्लासेज पर रोक लगाई तो बहुत दुख हुआ. लेकिन हमने ठान लिया था कि योगा तो बंद नहीं होने देंगे. सभी योगा ट्रेनर्स को आज दिल्ली के लोगों ने ही सम्मान राशि दी. दिल्ली के किसी काम को मैं रूकने नहीं दूंगा.”
बता दें कि मुफ्त योग क्लासेज योजना को दिल्ली सरकार की योगशाला के नाम से जाना जाता है. इसमें करीब 30,000 लोग मुफ्त योग करते हैं. एलजी की ओर से इस योजना को बंद करने के बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने लोगों से चंदा मांगा था. सीएम ने योग शिक्षकों के वेतन में लोगों के योगदान के लिए एक व्हाट्सऐप नंबर भी जारी किया था.
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…