देश

School Closed: कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के चलते 12वीं तक बंद हुए स्कूल, जानें कब तक रहेगी छुट्टी

Greater Noida All Schools Closed: बढ़ती ठंड व कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी स्तर से स्कूलों में अवकाश घोषित किए जा रहे हैं. गौतमबुद्ध नगर में 29 और 30 दिसंबर को जिले के 12वीं तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं. जिलाधिकारी मनीष वर्मा के निर्देश के बाद ही गौतमबुद्ध नगर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है लेकिन विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षक/कर्मचारी यथावत कार्य करते रहने के निर्देश दिए हैं.

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतमबुद्ध नगर राहुल पॅवार ने स्कूलों के बंद होने को लेकर निर्देश जारी किया है और कहा है कि, जिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर के द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुपालन में घने कोहरे एवं अत्यधिक सर्दी के दृष्टिगत जनपद गौतमबुद्धनगर में संचालित समस्त बोर्ड (सीबीएसई /आईसीएसई/ आईबी व अन्य) से मान्यता प्राप्त विद्यालय / परिषदीय विद्यालय/राजकीय विद्यालय/अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों (कक्षा नर्सरी से 12 तक) में दिनांक 29.12.2023 से 30.12.2023 तक अवकाश रहेगा. इसी के साथ ये भी कहा है कि, उक्त विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षक/कर्मचारी यथावत कार्य करते रहेंगे.

ये भी पढ़े–UP Lok Sabha Chunav 2024: यूपी जीत को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, सांसदों की छवि पर लिया जा रहा है फीडबैक, जन मन सर्वे पर सीधे PMO की नजर

प्रदेश के मथुरा जिलाधिकारी के निर्देश के बाद यहां भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. मथुरा बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सर्दी व बढ़ते कोहरे को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव करने का निर्देश दिया है. मथुरा में कक्षा 1 से लेकर 8वीं क्लास के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया. जिलाधिकारी ने सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक सभी विद्यालयों को संचालित करने के निर्देश दिए थे. तो इसी तरह अलीगढ़ के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने भी बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्डों के सीबीएसई, आईसीएसई, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल 28 और 29 दिसंबर को बंद रहने के निर्देश दिए हैं.

अभी और गिरेगा पारा

मालूम हो कि मौसम विभाग ने भी प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में आने वाले दिनों में घना कोहरा छाए रहने की सम्भावना जताई है. तो वहीं प्रदेश के लखनऊ, उन्नाव, कानपुर सहित तमाम हिस्सों में जहां बुधवार को हल्की धूप निकली थी तो वहीं गुरुवार की सुबह से ही घने कोहरे ने गलन व ठंड बढ़ा दी है. इस बीच मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले 48 घटों में सर्दी और बढ़ेगी और तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: 1 नवंबर की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

8 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

22 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

51 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

1 hour ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

3 hours ago