देश

Lok Sabha Chunav 2024: चुनाव से पहले गरमाया EVM का मुद्दा, कांग्रेस बोली- BJP जीत सकती है 400 सीटें

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब महज 4 महीनों का वक्त बचा है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. इस बीच ईवीएम का मुद्दा फिर उठने लगा है. कांग्रेस पार्टी ईवीएम के मुद्दे को लेकर पहले भी विवाद खड़ी करती रही है और इस बार राहुल गांधी के सबसे करीबी नेता और पार्टी के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने ईवीएम का विवाद छेड़ दिया है. सैम पित्रोदा ने कहा है कि अगर ईवीएम की दिक्कतें सही नहीं की गईं तो फिर बीजेपी साल 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी 400 सीटें भी जीत सकती है.

दरअसलस, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने कहा कि अगर ईवीएम से जुड़े मुद्दे को नहीं सुलझाया गया तो 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीत सकती है. समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में सैम पित्रोदा ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव भारत की किस्मत का फैसला करने वाला होगा. गौरतलब है कि विपक्षी दलों के कई नेता ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर आशंका जाहिर कर चुके हैं. हालांकि चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है लेकिन फिर भी यह मुद्दा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है.

यह भी पढ़ें-UP News: नए साल पर शराब के शौकीनों के लिए आई राहत भरी खबर! योगी सरकार ने दिया ये तोहफा

राहुल गांधी के बेहद करीबी सैम पित्रोदा ने बातचीत में एक एनजीओ की ‘द सिटीजन्स, कमीशन ऑन इलेक्शन’ की रिपोर्ट का हवाला दिया. इसमें वीवीपैट के मौजूदा डिजाइन में बदलाव की सिफारिश की गई थी ताकि असल में इसे वोटरों द्वारा सत्यापित बनाया जा सके. पित्रोदा ने कहा कि ‘पहले मैंने इस बात का इंतजार किया कि चुनाव आयोग इस पर कुछ करेगा लेकिन जब कुछ नहीं हुआ तो मैंने इसके खिलाफ बोलने का फैसला किया। मुझे लगता है कि इस रिपोर्ट के आधार पर लोगों में ईवीएम को लेकर विश्वास की कमी है और चुनाव आयोग को इस विश्वास को बहाल करने के लिए कदम उठाने चाहिए.

यह भी पढ़ें- School Closed: कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के चलते 12वीं तक बंद हुए स्कूल, जानें कब तक रहेगी छुट्टी

इतना ही नहीं, सैम पित्रोदा ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि देश में लोकतंत्र पटरी से उतर गया है और हम बहुत ज्यादा अधिनायकवादी बन गए हैं. यह सिर्फ वन मैन शो है. सैम पित्रोदा इससे पहले राम मंदिर को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं. उन्होंने कहा कि सरकार देश में स्कूल या अस्पताल से ज्यादा तवज्जो धार्मिक मुद्दों को दे रही है. इसके चलते सैम पित्रोदी की बीजेपी ने भी काफी आलोचना की थी.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

45 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

58 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

1 hour ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

2 hours ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago