देश

पूर्वी नगालैंड में मतदान केंद्रों पर इस वजह से पसरा सन्नाटा, घरों से नहीं निकले लोग

अलग राज्य की मांग को लेकर पूर्वी नगालैंड के सात जनजातीय संगठनों की शीर्ष संस्था ‘ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन’ (ईएनपीओ) के अनिश्चितकालीन बंद के आह्वान के मद्देनजर लोग शुक्रवार को घरों के भीतर ही रहे और क्षेत्र के छह जिलों में मतदान केंद्र वीरान नजर आए. सूत्रों ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन जिला प्रशासन और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों एवं वाहनों को छोड़कर सड़कों पर किसी भी व्यक्ति या वाहन की कोई आवाजाही नहीं दिखी. नगालैंड के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आवा लोरिंग ने बताया कि क्षेत्र के छह जिलों के 738 मतदान केंद्रों पर निर्वाचन अधिकारी तैनात हैं.

शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा मतदान

सूत्रों ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे तक कोई मतदान नहीं हुआ. मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा. इन जिलों में सात नगा जनजातियां – चांग, कोन्याक, संगतम, फोम, यिमखिउंग, खियामनिउंगन और तिखिर रहती हैं. अलग राज्य की उनकी मांग को क्षेत्र से संबंधित सुमी जनजाति के एक वर्ग का भी समर्थन प्राप्त है. ईएनपीओ ने पांच मार्च को ‘‘18 अप्रैल (बृहस्पतिवार) शाम छह बजे से पूरे पूर्वी नगालैंड क्षेत्राधिकार में अनिश्चितकालीन पूर्ण बंद’’ की घोषणा की थी. संगठन 2010 से एक अलग राज्य की मांग कर रहा है. उसका दावा है कि इन छह जिलों की वर्षों से उपेक्षा की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह की कुंडली के ये ग्रह दे रहे बड़े संकेत! जानें, क्या होगा सियासी सफर पर असर

नागालैंड में कुल इतने वोटर

नगालैंड के कुल 13.25 लाख मतदाताओं में से पूर्वी नगालैंड के छह जिलों में 4,00,632 मतदाता हैं. इस बीच, नगालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) व्यासन आर. ने बंद को चुनाव के दौरान अनुचित प्रभाव डालने के प्रयास के रूप में देखते हुए ईएनपीओ को बृहस्पतिवार रात कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

Rohit Rai

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

7 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

7 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

7 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

7 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

7 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

8 hours ago