चुनाव

Lok Sabha Election 2024: सपा ने बूथ पर कब्जा करने का लगाया आरोप, कहा- ‘मुस्लिम महिलाओं को किया जा रहा है परेशान’, चुनाव आयोग से भाजपा की शिकायत

Lok Sabha Election-2024 First Phase Voting: लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण की वोटिंग जारी है. इसी बीच सपा (समाजवादी पार्टी) के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लगातार EVM खराब होने से लेकर भाजपा द्वारा बूथ पर कब्जा करने और सपा वोटरों को भगाने तक की शिकायत चुनाव आयोग से की है.

सपा ने रामपुर लोकसभा के बिलासपुर में बूथ संख्या 52 पर भाजपा समर्थकों द्वारा बूथ पर कब्ज़ा करने और सपा के वोटरों को भगाने का आरोप लगाया है. इसी के साथ ही कैराना लोकसभा के गंगोह के बूथ संख्या 148 पर ईवीएम मशीन खराब होने की बात कही है. इन सभी आरोपों के साथ ही सपा ने चुनाव आयोग संज्ञान लेने के साथ ही निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की मांग की है.

वोटर लिस्ट से गायब नाम

सपा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा है कि कैराना लोकसभा में थाना भवन के ग्राम मसावी के बूथ संख्या 172 पर लगभग 1500 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब है. चुनाव आयोग संज्ञान लें, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो. इसी के साथ ही सपा ने कैराना लोकसभा के कैराना नगर इस्लामिया इंटर कॉलेज में धीमी गति से मतदान चलने का आरोप लगाया है. इसको लेकर प्रशासन पर आरोप लगाया है कि प्रशासन जबरन मतदान की गति को प्रभावित कर रहा है. इसी के साथ ही सपा ने कैराना लोकसभा में मुस्लिम महिलाओं को परेशान करने का आरोप प्रशासन पर लगाया है. साथ ही कहा है कि मतदान को प्रभावित किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-Uttarakhand Lok Sabha Election 2024:  बुजुर्ग वोटर ने जमीन पर पटक दी EVM मशीन, जोर-जोर से चिल्लाकर की ये मांग….पुलिस ने लिया हिरासत में

पुलिस कर रही है परेशान

इसी तरह से सपा ने भाजपा पर एक अन्य आरोप लगाते हुए कहा है कि सहारनपुर लोकसभा के सहारनपुर नगर के बूथ संख्या 51, 52, 53 पर बीजेपी के लोग मतदाताओं को धमका कर मतदान को प्रभावित कर रहे हैं. तो वहीं पुलिस पर आरोप लगाते हुए सपा ने कहा है कि रामपुर लोकसभा के ग्राम अजीतपुर के बूथ संख्या 268, 269, 270 पर प्रशासन द्वारा लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है.

तो वहीं सपा ने कहा कि रामपुर लोकसभा के ग्राम अजीतपुर के बूथ संख्या 268, 269, 270 पर प्रशासन द्वारा लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है और पुलिस परेशान कर रही है. इस सभी आरोपों को लेकर सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की अपील की है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

6 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

6 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

6 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

6 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

7 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

7 hours ago