Categories: देश

कांग्रेस सरकार के शासन में केंद्रीय गृहमंत्री तक लाल चौक जाने से डरते थे: PM Modi

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को डोडा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पुराने हालात का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों की तीखी आलोचना की. पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद चरम पर था. कांग्रेस की केंद्र सरकार के गृह मंत्री तक लाल चौक जाने से डरते थे. लेकिन आज जम्मू-कश्मीर में बदलाव आया है. पिछले 10 साल में जम्मू-कश्मीर में अभूतपूर्व बदलाव आया है. यहां के लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने का फैसला किया.

पीएम मोदी ने कहा, “आप वह समय याद करें, जब दिन ढलते ही यहां अघोषित कर्फ्यू लग जाता था. सारी दुकानदारी और कामकाज ठप हो जाता था. हालत यह थी कि तब कांग्रेस की केंद्र सरकार के गृह मंत्री तक लाल चौक जाने से डरते थे. जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है. पिछले 10 साल में यहां जो बदलाव आया है, वो किसी सपने से कम नहीं है. जो पत्थर पहले पुलिस और फौज पर फेंकने के लिए उठते थे, उन पत्थरों से नया जम्मू कश्मीर बन रहा है. यह सब किसने किया? यह मोदी ने नहीं किया, यह आप लोगों ने किया है.”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कुछ लोग जम्मू-कश्मीर को फिर से आतंकवाद के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं. लेकिन हमें ऐसा नहीं होने देना है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपका एक वोट जम्मू-कश्मीर के भविष्य को बनाएगा. आपका एक वोट आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने का संकल्प होगा. पीएम मोदी ने आगे कहा, “कांग्रेस की सोच और नीयत क्या है, ये उनके अध्यक्ष की बातों से भी साफ हो जाता है. वह यहां आकर कहते हैं कि ‘अगर हमें 20 सीटें ज्यादा आती, तो मोदी सहित भाजपा के सभी नेता जेल में होते’. क्या इनका यही एक एजेंडा है?”

मालूम हो कि, जम्मू-कश्मीर में मतदान तीन चरणों में होंगे. पहले चरण के लिए मतदान 18 सितंबर को, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और तीसरे तथा अंतिम चरण के लिए 1 अक्टूबर को होगा. चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- ‘आतंकवाद में पिसती रही जम्मू-कश्मीर की जनता, परिवारवाद वाले मौज काटते रहे’, डोडा की जनसभा में बोले पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

8 minutes ago

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; खराब मौसम बना हादसे की वजह

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…

14 minutes ago

कैफे का नाम काशी…मेन्यू में बीफ और दीवार पर जिन्ना, यूपी के यूट्यूबर पर FIR से केरल में मचा बवाल

YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…

20 minutes ago

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि ‘मोदी’ को बदनाम कर सकें- पीएम मोदी

गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…

42 minutes ago

महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड़ का शर्मनाक बयान! बोले- ‘अंतिम संस्कार में न जाएं, लाश जानवर खा जाएंगे’

Sanjay Gaikwad: महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक ने…

48 minutes ago

तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तो लागू करेंगे यूसीसी- गृह मंत्री अमित शाह

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए भारतीय…

49 minutes ago