देश

Earthquake: दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत में फिर हिली धरती

Earthquake in Delhi-NCR: देश के उत्तरी इलाके दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. मिली जानकारी के मुताबित उत्तर भारत में भूकंप से धरती एक बार फिर हिल उठी है. दिल्ली एनसीआर में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. वहीं जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में भी झटके महसूस किए गए.

बताया जा रहा है कि आज दोपहर डेढ़ बजे के आस पास यह भूकंप आया है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्‍मोलॉजी (NCS) के अनुसार, आज आए उत्तर भारत में भूकंप का केंद्र जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा में रहा. बात करें इसकी तीव्रता की तो भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 5.4 के आस पास बताई जा रही है. हालांकि, अभी तक किसी तरह के जानमाल के हानि की खबर नहीं आई है.

जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक खौफ का माहौल

वहीं आज आए इस भूकंप की गहराई इसके केंद्र में जमीन से 6 किलोमीटर अंदर थी. भूकंप को अलग-अलग इलाके के लोगों ने भी महसूस किया. वहीं भूकंप के केंद्र रहे जम्मू-कश्मीर में खौफ का माहौल बना रहा. एक स्थानीय नागरिक का कहना है कि, “स्कूल के बच्चे घबरा गए, दुकान के अंदर जो लोग थे वे घबरा गए, आज आए भूकंप का असर कुछ ज्यादा ही था, जैसे जो दुकानदार ते वे भी बाहर आ गए. एक खौफ सा माहौल पैदा हुआ है.” वहीं दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस करने के बाद एक स्थानीय युवका का कहना था कि मैं जब मेट्रो से बाहर निकल रहा था तभी मुझे भूकंप के झटके महसूस हुए. मुझे थोड़ा डर लगा, मैं फिर जल्दी-जल्दी सीढ़ियों से बाहर आया.

भूकंप का चक्रवात बिपरजॉय से कोई संबंध नहीं

निदेशक भूकम्प विज्ञान, दिल्ली ओपी मिश्रा ने इस बारे में मीडिया को बताया कि दोपहर 1:33 बजे जम्मू-कश्मीर के डोडा में 5.4 रिक्टर स्केल का एक भूकंप आया. 5.4 की तीव्रता का भूकंप मध्यम से ताकतवर भूकंप की श्रेणी में आता है. कई क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए हैं. 4 से 4.4 रिक्टर पैमाने तक के भूकंप की दोबारा संभावना बनी हुई है. इस भूकंप का चक्रवात बिपरजॉय से कोई संबंध नहीं है.

Rohit Rai

Recent Posts

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

13 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

33 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

1 hour ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

1 hour ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

1 hour ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 hours ago