वीडियो

Video : जी-20 बैठक के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिया भारत एक्सप्रेस के सवालों का जवाब, सुनिए क्या बोले…

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 11 जून से चार दिवसीय जी-20 बैठक का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें शामिल होने के लिए 20 देशों के डेलिगेट्स काशी पहुंचे हैं. काशी को समिट के लिए भव्य तरीके से सजाया गया है. इसके साथ ही विदेशी मेहमानों का गर्मजोशी के साथ मेहमान नवाजी भी की जा रही है. बीते सोमवार को जी-20 देशों के मंत्रियों की बैठक हुई. जिसमें अलग-अलग-विभाग के मंत्रियों ने हिस्सा लिया. बैठक के बाद भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मीडिया को संबोधित किया. जिसमें भारत एक्सप्रेस के रिपोर्टर सौरभ अग्रवाल के सवालों के जवाब विदेश मंत्री ने दिए. सौरभ अग्रवाल ने विदेश मंत्री से सवाल किया कि जी-20 के दूसरे सत्र में लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा की गई. तो क्या कोई ऐसा प्लान तैयार किया गया है जिससे लोगों की लाइफस्टाइल में बदलाव आए ?

भारत एक्सप्रेस के सवाल का विदेश मंत्री ने दिया जवाब

सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि समिट की अध्यक्षता में तमाम मुद्दों को देखा जाता है. जिसमें लगभग 15 महत्वपूर्ण बिंदु हैं. जैसे- शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास, पर्यावरण, वित्त, ऐसे ही अन्य चीजें हैं. इन क्षेत्रों में अलग-अलग आउट्सकम आते हैं. जब हम फाइनली समिट लेवल पर पहुंचते हैं तो इन्हें इंटीग्रेट कर ये ढूंढने या तय करने की कोशिश करते हैं कि उसमें से बेहतर क्या है उसके बाद हम उसका चुनाव बेस्ट के लिए करते हैं.

यह भी पढ़ें- जी-20 ने आज माना कि वैश्विक दक्षिण बड़ी समस्याओं का सामना कर रहा है

जी-20 ने आज माना कि वैश्विक दक्षिण बड़ी समस्याओं का सामना कर रहा है

उन्होंने कहा, फिलहाल, हमारा ध्यान इस बात पर है कि आप विकासशील देशों, छोटे द्वीप विकासशील देशों, सबसे कम विकसित देशों, जो वास्तव में रसातल के किनारे पर हैं, की दबाव की जरूरतों को कैसे पूरा करते हैं. उन्होंने कहा, जी-20 ने आज माना कि वैश्विक दक्षिण बड़ी समस्याओं का सामना कर रहा है, जिसका जवाब एक कार्य योजना के साथ देने की जरूरत है. यह कार्य योजना भारत द्वारा प्रस्तावित की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

1 minute ago

संभल हिंसा में यूपी पुलिस से क्या हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; योगी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

3 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

14 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

27 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

36 minutes ago