देश

असम के गुवाहाटी में भूकंप के झटके, जमीन से 5 किमी नीचे था भूकंप का केंद्र

Earthquake: असम के गुवाहाटी में धरती एक बार फिर डोली है. आज सुबह करीब 5:42 बजे असम के गुवाहाटी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई. हालांकि, आज सुबह आए इस भूकंप के झटके में किसी भी तरह की कोई हानि नहीं हुई है.

सुबह-सुबह आए इन छटको की वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. एनसीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र 26.63 अक्षांश और 92.08 देशांतर पर माना गया, साथ ही बताया गया कि झटके 5 किमी की गहराई पर आए.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, गुरुवार सुबह असम के गुवाहाटी में रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आय. एनसीएस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार सुबह 5.42 बजे क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan CM: वसुंधरा ही होंगी राजस्थान की सीएम? दिल्ली में तय कार्यक्रम ने बढ़ाई हलचल

असम, मिजोरम और मणिपुर जैस पर्वतीय पूर्वोत्तर राज्यों में बीते कुछ महीनों से लगातार आ रहे भूकंपों से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. संबंधित अधिकारी भी इसे लेकर चिंतित हैं. भूकम्पविज्ञानियों के अनुसार पूर्वोत्तर क्षेत्र दुनिया का छठा सबसे अधिक भूकंप-प्रोन क्षेत्र है.

भूकंप आने की वजह

आखिर भूकंप क्यों आते हैं? इसको समझने के लिए सबसे पहले पृथ्वी की संरचना को जानना जरूरी है. हमारी पृथ्वी टैक्टोनिक प्लेट्स पर स्थित है. इन प्लेटों के नीचे तरल पदार्थ लावा है. जिसपर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं. कई बार ऐसा होता है कि ये प्लेटें आपस में टकरा जाती हैं. बार-बार टकराने से इन प्लेट्स के कोने सिकुड़ जाते हैं या फिर टूटने लगते हैं. जिससे नीचे से निकली ऊर्जा बाहर निकलने के लिए रास्ते खोजती है. जिसमें डिस्टर्बेंस होता है और इसी के बाद भूकंप की स्थिति पैदा होती है.

Rohit Rai

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

4 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

5 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

5 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

7 hours ago