Bharat Express DD Free Dish

Rajasthan CM: वसुंधरा ही होंगी राजस्थान की सीएम? दिल्ली में तय कार्यक्रम ने बढ़ाई हलचल

CM of Rajasthan : सीएम को लेकर अब वसुंधरा राजे का नाम सामने आ रहा है. खबरें हैं कि वह आज रात पहुंच रही हैं और गुरुवार सुबह केंद्रीय नेतृत्‍व से मुलाकात करेंगी.

vasundhara raje

वंसुधरा राजे सिंधिया (फाइल फोटो)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Rajasthan New CM : राजस्‍थान में मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल का जवाब अब जल्द मिलने वाला है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यालयों पर इसे लेकर मीटिंग्स चल रही हैं. मुख्यमंत्री के रूप में वसुंधरा राजे के नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. ऐसी चर्चा है कि उनके नाम पर सहमति बन सकती है.

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ऐसा बताया गया है कि बुधवार रात को वसुंधरा दिल्‍ली पहुंच रही हैं और वे गुरुवार सुबह केंद्रीय नेतृत्‍व से मुलाकात करेंगी. न्यूज एजेंसी ANI ने वसुंधरा के दिल्ली दौरे की पुष्टि की है.

ANI ने एक वीडियो जारी कर रात 10 बजे बताया कि राजस्थान की पूर्व सीएम और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read