देश

ED ने 4,037 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में 503 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 4,037 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 503 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति को अटैच किया है. 4,037 करोड़ रुपये का यह मामला ब्याज सहित 11 हजार रुपये रुपये तक पहुच गया है. जांच एजेंसी ईडी द्वारा मेसर्स कॉरपोरेट पवार लिमिटेड नाम की कंपनी और उसके प्रमोटरों मनोज जयसवाल, अभिजीत जायसवाल, अभिषेक जायसवाल और अन्य के खिलाफ यह कार्रवाई की है.

ईडी ने बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, आंधप्रदेश यह चल-अचल संपत्ति को अटैच किया है. हालही में ईडी ने मेसर्स कॉरपोरेट पवार लिमिटेड नाम की कंपनी और उसके प्रमोटरों मनोज जयसवाल, अभिजीत जायसवाल, अभिषेक जायसवाल और अन्य के 14 परिसरों पर छापे मारे थे.

बता दें कि कॉरपोरेट पावर लिमिटेड को अभिजीत समूह के एक विशेष प्रयोजन वाहन में एक बिजली उद्यम के लिए विशेष रूप से स्थापित किया गया था. ईडी द्वारा की गई यह जांच दिसंबर 2022 में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर से उपजी है, जिसमें भारतीय संहिता की धारा 120-बी, 420 और 471 के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) और 13(1)(डी) का हवाला देते हुए मेसर्स कॉरपोरेट पावर लिमिटेड और उसके प्रमोटरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

यह मामला यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत के आधार पर शुरू किया गया था, जिसके कारण नागपुर, मुंबई, रांची, कोलकाता, दुर्गापुर, गाजियाबाद और विशाखापटनम में सीबीआई ने छापेमारी की थी. ईडी ने जांच के दौरान पाया कि अभिजीत समूह ने अवैध धन की परतों, एकीकरण और उपयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए शेल संस्थाओं का एक जटिल नेटवर्क स्थापित किया था.

ये भी पढ़ें- Make In India की बड़ी उड़ान, PM Modi और स्पेनिश राष्ट्रपति ने किया टाटा-एयरबस C-295 प्लांट का उद्घाटन

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

2 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

4 minutes ago

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

23 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

24 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

36 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

47 minutes ago