Categories: देश

भारत को औद्योगिक शक्ति और निवेश का केंद्र बनाने के लिए पीएम मोदी का विजन प्रेरणादायक : राष्ट्रपति सांचेज

President Sanchez India Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने सोमवार को गुजरात के वडोदरा में टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया. यह खासकर विमानन क्षेत्र में “मेक इन इंडिया” पहल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. दोनों नेताओं ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और एयरबस स्पेन के सहयोग से विकसित सी295 सैन्य विमान के लिए फाइनल असेंबली लाइन (एफएएल) प्लांट का उद्घाटन किया.

उद्घाटन से पहले, पीएम मोदी और राष्ट्रपति सांचेज ने एयरपोर्ट से टाटा फैसिलिटी तक 2.5 किमी लंबा रोड शो किया, जहां उन्होंने जनता से मुलाकात की और सांस्कृतिक प्रदर्शन भी देखे.

पीएम मोदी ने गुजरात की संस्कृति में योगदान देने वाले स्पेनिश मिशनरी फादर कार्लोस जी. वेल्स को श्रद्धांजलि दी और कहा, “फादर वेल्स ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया, और हमने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार दिया है.”

दोनों नेताओं ने 2026 में भारत-स्पेन सांस्कृतिक, पर्यटन और एआई वर्ष का जश्न मनाने की घोषणा की. पीएम मोदी ने कहा, “हमारी साझेदारी जीवंत है जो निरंतर विकसित हो रही है.”

राष्ट्रपति सांचेज ने की पीएम मोदी के औद्योगिक दृष्टिकोण की सराहना

राष्ट्रपति सांचेज ने भी पीएम मोदी के औद्योगिक दृष्टिकोण की सराहना की और कहा, “प्रधानमंत्री मोदी, आपका दृष्टिकोण प्रेरणादायक है जो भारत को एक औद्योगिक शक्ति और निवेश का केंद्र बनाने पर केंद्रित है. एयरबस और टाटा के बीच यह साझेदारी भारत के एयरोस्पेस उद्योग को मजबूत करेगी और अधिक यूरोपीय कंपनियों के लिए रास्ता बनाएगी.”

उन्होंने आगे कहा, “यह परियोजना न केवल हमारे औद्योगिक संबंधों को मजबूत करती है, बल्कि स्पेन के रणनीतिक और विश्वसनीय साझेदार के रूप में प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है. स्पेन, भारत की तरह, अपनी अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना बना रहा है.”

18 वर्षों में किसी स्पेनिश नेता की पहला भारत दौरा

राष्ट्रपति सांचेज की तीन दिवसीय यात्रा 18 वर्षों में किसी स्पेनिश नेता की पहली यात्रा है. उनका स्वागत वडोदरा एयरपोर्ट पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने किया और वह मुंबई भी जाएंगे, जहां वह भारत के फिल्म उद्योग के प्रमुख लोगों के साथ बातचीत भी करेंगे ताकि भारत और स्पेन के मीडिया सहयोग को बढ़ावा मिल सके.

आईएएनएस

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

4 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

33 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

9 hours ago