राजस्थान पेपर लीक
Rajasthan Paper Leak Case: राजस्थान सी पेपर लीक के मामले में पेपर खरीदने वालों के घरों तक ईडी पहुंच रही है. अब तक ईडी की कार्रवाई पेपर लीक माफियाओं के घरों तक थी लेकिन अब कोचिंग सेंटर मालिकों के साथ उन अभ्यर्थियों के घरों तक ईडी पहुंच गई है जिन्होंने पेपर खरीदे थे. माफियाओं ने हर अभ्यर्थी को 8 से 10 लाख रुपए में पेपर बेचा था. करीब 50 अभ्यर्थियों को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है. हालांकि सभी अभ्यर्थी जमानत पर छूट गए हैं. मंगलवार को ईडी ने कलाम कोचिंग के दफ्तर में सर्च की कार्रवाई की. साथ ही कोचिंग सेंटर के एक पार्टनर के घर पर दबिश दी. बताया जा रहा है यह पार्टनर खुद थर्ड ग्रेड टीचर है.
नागौर जिले के चकढाणी गांव निवासी यजवेन्द्र जांगिड़ के घर ईडी के अफसरों ने अलसुबह दबिश दी. बताया जा रहा है कि यजवेन्द्र पत्नी के नाम से कलाम कोचिंग का पार्टनर है. पिछले दिनों यजवेन्द्र जांगिड़ ने नागौर जिले के खजवाना गांव में 70 बीघा जमीन खरीदी थी. ईडी की टीमें अब लेन देन के सारे दस्तावेज जुटाकर उनका सत्यापन कराने में जुटी है. डीडवाना जिले के खारिया गांव में भी ईडी की टीम सर्च की कार्रवाई कर रही है.
चकढाणी के रहने वाले तृतीय श्रेणी शिक्षक यजवेन्द्र सिंह पुत्र खेताराम जांगिड़ की पोस्टिंग उसके गांव के पास ही खिंयास गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में है लेकिन वह पिछले तीन साल से डेपुटेशन के तौर पर शाला दर्पण जयपुर में लगा हुआ है. यजवेन्द्र के पिता खेताराम भी शिक्षक हैं। वे चकढाणी के पास स्थित पुनास गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेवाएं दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: वायनाड से राहुल गांधी! भूपेश, थरूर और ताम्रध्वज साहू समेत इन दिग्गजों की सीट फाइनल, आज आ सकती है लिस्ट
यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, LPG के दामों में किया 100 रुपये की कटौती का ऐलान
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…
अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…