Creators Award
Creators Award: आज यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंडपम में पहले ‘राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार’ प्रदान किए. भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में कथा वाचक जया किशोरी को सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार दिया गया. इसके साथ ही मैथली ठाकुर को सांस्कृतिक राजदूत और ड्रू हिक्स को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार दिया गया.
बता दें राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार कहानी सुनाने, सामाजिक परिवर्तन की वकालत, पर्यावरणीय स्थिरता, शिक्षा और गेमिंग सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता और प्रभाव को पहचानने का एक प्रयास है. इसकी शुरुआत पॉजिटिव बदलाव लाने के लिए की गई है. इससे रचनात्मकता का उपयोग करने को बढ़ावा भी मिलेगा. इसलिए इस पुरस्कार की परिकल्पना की गई है.
यह भी पढ़ें : फिल्म ‘शैतान’ की स्क्रीनिंग पर बेटे युग के साथ पोज देते नजर आए अजय देवगन, आर माधवन बने हैं खूंखार विलेन
इस दौरान न्यू इंडिया चैंपियन का अवॉर्ड अभी और न्यू को मिला, जिसके बाद देखा जा सकता है कि अवार्ड लेने के बाद वह प्रधानमंत्री से काफी खुश होकर बातचीत कर रहे हैं. उस दौरान वहां माइक न होने के कारण उनकी आवाज नहीं आ रही है. हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें माइक दे दिया जाता है और वह पीएम मोदी से कह रहे हैं कि हमे ऐसा लगा कि भारत की जो छवि बन रही है वो बहुत साडी नेगटिव बन रही है , लेकिन भारत में ऐसी बहुत सारी बाते हैं, बहुत सारी पोसिटिव बाते हैं, जो पूरी दुनिया तक पहुंचना आवश्यक है. ताकि हमारी जो नई पीढ़ी वो हमारे नए भारत से रूबरू हो पाए, तो इसलिए हमने सोचा कि क्यों न हमे जो दीखता है वो पूरी दुनिया के सामने लाएं.
इसके बाद पीएम मोदी उनसे कहते हैं कि आप दोनों से मैं पूछना चाहुंगा कि ये थोड़ा हर्ज का काम है, मैं भी पब्लिक मीटिंग में जाता हूं और जब आर्थिक विषय और आंकड़े बोलता हूं तो मैं देख रहा हूं कि लोगों को नींद आना शुरू जाती है, मीडिया वाले भी हंसी मजाक वाली बातों को बढ़िया रिपोर्ट करते हैं. पीएम उनसे कहते हैं कि आपको नहीं लगा कि आपका विषय इतना ड्राई है कैसे लोग इंट्रस्ट लेंगे, जिसके बाद वह इसका जवाब देते हैं कि जैसे आप एनर्जी के साथ बात करते हैं, वैसे अगर हम भी आपकी एक प्रतिशत एनर्जी के साथ अगर हम बात कर पाएं तो फिर हम उस मैसेज को पंहुचा पाएंगे. इसके बाद पीएम मोदी उनका धन्यवाद करते हैं.
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…
अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…
Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…