BRS नेता के. कविता
Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति घोटाला की जांच कर रही ईडी ने बीआरएस नेता के कविता पर बड़ा आरोप लगाया है. ईडी ने दावा किया है कि के कविता और अन्य कुछ लोगों ने AAP को 100 करोड़ रुपये दिए थे. ये 100 करोड़ रुपये दिल्ली उत्पाद शुल्क में लाभ पाने के लिए दिया गया था. इस साजिश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के अलावा कई अन्य बड़े नेता शामिल है. ईडी ने पिछले हफ्ते पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के. कविता को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 23 मार्च तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था.
ईडी ने नई शराब नीति मामले को लेकर कहा कि के. कविता ने कई और लोगों के साथ मिलकर एक्साइज पॉलिसी से फायदा पाने के लिए आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये दिए थे. इसमें अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी शामिल थे. ईडी का ये भी कहना है कि के. कविता ने 100 करोड़ रुपये पहले ही दे दिया था. ईडी ने के. कविता की गिरफ्तारी के बाद PMLA कोर्ट को बताया था कि नई शराब नीति घोटाला मामले की मुख्य साजिशकर्ता और लाभार्थी के. कविता हैं.
वहीं के. कविता का दावा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर ईडी के गलत इस्तेमाल का आरोप भी लगाया है. के. कविता का कहना है कि बीजेपी तेलंगाना में बैक डोर से एंट्री नहीं कर सकती है, इसलिए ऐसी साजिश कर रही है.
यह भी पढ़ें- एनडीए में शामिल हो सकते हैं राज ठाकरे, सीट शेयरिंग को लेकर चल रही चर्चा, दिल्ली रवाना हुए MNS चीफ
दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है. आप नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल को डराने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है.
ईडी ने नई शराब नीति को लेकर बताया कि एजेंसी ने 2022 में मामला दर्ज होने के बाद पूरे देश में 245 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया था. जिसमें आप नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया था.
-भारत एक्सप्रेस
जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…
CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…
Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…
IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…
Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…