पीएम के बयान पर राहुल गांधी ने किया पलटवार.
Rahul Gandhi on PM Modi Shakti Jab: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज तीन राज्यों के ताबड़तोड़ चुनावी दौरे किए. पीएम ने तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में रोड शो और जनसभा की. उन्होंने तेलंगाना के जगतियाल, कर्नाटक के शिवमोगा और तमिलनाडु के कोयंबटूर में इंडिया अलायंस की 17 मार्च की रैली में राहुल गांधी बयान पर पलटवार किया. पीएम ने कहा कि मुंबई में इंडिया अलायंस की रैली में उन्होंने अपना घोषणा पत्र जारी किया. जिसमें कहा गया कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है. मेरे लिए तो हर मां-बेटी शक्ति का रूप है. मैं इनको शक्ति के रूप में पूजता हूं.
पीएम ने कर्नाटक के शिवमोगा में कहा कि इंडिया के लोग हिंदू धर्म की शक्ति को समाप्त कर देना चाहते हैं. हिंदू समाज जिसे शक्ति मानता है इन लोगों ने इस शक्ति के विनाश का ऐलान कर दिया है. अगर शक्ति विनाश उनका ऐलान है तो शक्ति उपासना का भी मेरा ऐलान है. उन्होंने कहा कि कई राजनीति जानकार कहते हैं कि नारी शक्ति मोदी की साइलेंट वोटर है. लेकिन मेरे देश की नारी शक्ति वोटर नहीं बल्कि मां की शक्ति स्वरूपा है.
पीएम के पलटवार के बाद राहुल ने सोशल मीडिया पर अपने शक्ति वाले बयान का स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि मोदी जी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगतीं, किसी न किसी तरह उन्हें घुमाकर वह उनका अर्थ हमेशा बदलने की कोशिश करते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि मैंने एक गहरी सच्चाई बोली है.
जिस शक्ति का मैंने उल्लेख किया, जिस शक्ति से हम लड़ रहे हैं, उस शक्ति का मुखौटा मोदी जी हैं. वह एक ऐसी शक्ति है जिसने आज भारत की आवाज़ को, भारत की संस्थाओं को, CBI, IT, ED को, चुनाव आयोग को, मीडिया को, भारत के उद्योग जगत को और भारत के समूचे संवैधानिक ढांचे को ही अपने चंगुल में दबोच लिया है. इसलिए जब-जब मैं उसके ख़िलाफ़ आवाज उठाता हूं, मोदी जी और उनकी झूठों की मशीन बौखलाती है, भड़क जाती है.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…